{"_id":"5db15db48ebc3e015966617f","slug":"varanasi-municipal-commissioner-gaurang-rathi-takes-over-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पदभार संभालते ही नगर आयुक्त दिखे एक्शन मोड़ में, साफ-सफाई को लेकर दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पदभार संभालते ही नगर आयुक्त दिखे एक्शन मोड़ में, साफ-सफाई को लेकर दिए सख्त निर्देश
Thu, 24 Oct 2019 01:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी के नगर आयुक्त गौरांग राठी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के नगर आयुक्त गौरांग राठी ने गुरुवार को पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने अपर नगर आयुक्त अजय कुमार सिंह समेत विभिन्न अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने गंगा घाटों की सफाई समेत सीवर लाइन की सफाई पर मंथन किया। निर्देशित किया कि घाट की सफाई छठ पूजा से पहले हो जाए। देव दीपावली भी सिर पर है। इसका भी ख्याल रखा जाए। वर्तमान में 65 पंप लगे हैं, जिसकी संख्या बढ़ा दी जाए। दीपावली बाद 45 दिन का अभियान चलेगा।
विज्ञापन
