फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Har Ghar Jhanda and nameplate campaign held on foundation day of Apna Dal S

वाराणसी: अपना दल एस के स्थापना दिवस पर चला हर घर झंडा और नेम प्लेट अभियान

Wed, 04 Nov 2026 05:52 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Wed, 04 Nov 2026 05:52 PM IST
सार

अपना दल (एस) के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में हर घर झंडा एवं नेम प्लेट अभियान चलाया गया। विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कई गांवों में कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा और नेम प्लेट लगाई। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की एकजुटता का प्रतीक बताया।

विज्ञापन
Varanasi Har Ghar Jhanda and nameplate campaign held on foundation day of Apna Dal S
अपना दल एस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अपना दल (एस) के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर बुधवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में हर घर झंडा एवं नेम प्लेट अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक डॉ. सुनील पटेल ने लखमीपुर, छितौनी बांधा, कोटवा पाही, कररहिया और दरेखू समेत कई गांवों में कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा और नेम प्लेट लगाई।
विज्ञापन


सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराने का दिन
विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि स्थापना दिवस सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराने का दिन है। पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल ने वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था। पार्टी उन्हीं विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की एकजुटता का प्रतीक है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सोनू, प्रदेश महासचिव डॉ. उमेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, राजकुमार कश्यप समेत जिला और बूथ स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed