{"_id":"60c9a3378ebc3e33583ad847","slug":"varanasi-corona-cases-updates-new-coronavirus-cases-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अपडेट: वाराणसी में कोरोना के मिले चार नए मरीज, 250 का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अपडेट: वाराणसी में कोरोना के मिले चार नए मरीज, 250 का चल रहा इलाज
Wed, 16 Jun 2021 12:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:37 PM IST
सार
वाराणसी बुधवार की सुबह कोरोना के सिर्फ चार मरीज मिले हैं। अब कुल 82128 मरीजों में 81108 के डिस्चार्ज, 770 की मौत के बाद केवल 250 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
1983 सैंपल की रिपोर्ट में चार मरीज मिले।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की हर दिन मिलने वाली संख्या अब 10 से कम हो गई है। बुधवार सुबह केवल चार नए मरीज मिले और अब अस्पताल, होम आइसोलेशन मिलाकर केवल 250 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें भी अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या भी 50 से कम ही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, बुधवार सुबह 1983 सैंपल की रिपोर्ट में चार मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब कुल 82128 मरीजों में 81108 के डिस्चार्ज, 770 की मौत के बाद केवल 250 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन