{"_id":"6b01278c52b98283820379d8","slug":"bsnl-employee-out-for-walk-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-in-mau-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में हादसा: टहलने निकले बीएसएनएल कर्मी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में हादसा: टहलने निकले बीएसएनएल कर्मी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
Sat, 21 Nov 2026 10:39 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:39 AM IST
सार
मऊ जिले में टहलने निकले बीएसएनएल कर्मी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह टहलने निकले बीएसएनएल कर्मी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे बीएसएसएस महाविद्यालय कोपागंज के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोपागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक कोपा कोहना दक्षिणी निवासी स्वर्गीय जयप्रकाश राय के पुत्र पीयूष राय उर्फ गुड्डू राय (42) बीएसएनएल में कार्यरत थे। शनिवार की सुबह वह टहलने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन
इसी दौरान बीएसएसएस महाविद्यालय के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। पिता की असामयिक मौत से दोनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई।
