{"_id":"625015d38d4e8e51f9375cb5","slug":"varanasi-commissionerate-police-commissioner-gave-knowledge-to-trainee-sub-inspectors-said-pay-attention-to-csk","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी कमिश्नरेट: पुलिस आयुक्त ने प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को दिया ज्ञान, बोले- सी.एस.के पर दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी कमिश्नरेट: पुलिस आयुक्त ने प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को दिया ज्ञान, बोले- सी.एस.के पर दें ध्यान
Fri, 08 Apr 2022 04:30 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 08 Apr 2022 04:30 PM IST
सार
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने यातायात विभाग के सभागार में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के प्रशिक्षण की समीक्षा की। उन्होंने उप निरीक्षकों को पुलिस विभाग में आने का उद्देश्य और जनता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया।
विज्ञापन
यातायात विभाग के सभागार में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शुक्रवार को यातायात विभाग के सभागार में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। प्रशिक्षु उप निरीक्षकों सी.एस.के पर ध्यान देने को कहा। सी मतलब कंडक्ट, एस मतलब स्किल और के मतलब नॉलेज का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने सीख दी कि अच्छा पुलिस अधिकारी बनने के लिए जरूरी है अच्छा इंसान बनना। उन्होंने जनता से जुड़ने का सुझाव दिया। जनसेवक के रूप में काम करने के लिए कहा। सेवा ही धर्म है का सिद्धांत अपनाने को कहा।
विज्ञापन
पुलिसिंग के साथ ही इन्वेस्टिगेशन की बारीकियों की जानकारी दी। प्रश्न उत्तर के क्रम में सही जवाब देने पर गोरखपुर से आए प्रशिक्षु उपनिरीक्षक भारत भट्ट को एक हजार रुपये से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन