{"_id":"627674b835e10a226975a102","slug":"varanasi-cantt-mla-saurabh-srivastava-visit-govt-hospital-doctors-found-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले चिकित्सक
Sat, 07 May 2022 07:01 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 07 May 2022 07:01 PM IST
सार
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव शनिवार सुबह भेलूपुर स्थित स्वामी विवेकानंद अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद अस्पताल में कैंट विधायक
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शनिवार सुबह भेलूपुर स्थित स्वामी विवेकानंद अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। विधायक सुबह करीब सवा 8 बजे अस्पताल पहुंचे और लगभग 9 बजे तक अस्पताल में ही रहे। इस दौरान कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं था। जबकि सुबह 8 बजे से चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित है।
विज्ञापन
अनुपस्थित रहे चिकित्सकों की जानकारी विधायक ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, वाराणसी को दी। निरीक्षण के दौरान सौरभ श्रीवास्तव ने देखा कि सभी कमरों की बत्तियां और पंखे चल रहे थे। उन्होंने खुद ही सारे स्वीच को ऑफ किया।
विज्ञापन
किसी भी जांच के लिए मरीज को बाहर न भेजा जाए
अस्पताल में मौजूद कर्मियों को हिदायत दी कि यदि कमरे में कोई न हो तो अनावश्यक बिजली बर्बाद न की जाए। इस दौरान विधायक ने दवाओं के स्टॉक, स्टॉक रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका, बीपी इंस्ट्रूमेंट, एक्सरे मशीन आदि सभी उपकरणों की जांच की। विधायक ने निर्देश दिए कि किसी भी जांच के लिए या दवा के लिए मरीज को बाहर न भेजा जाए।
विज्ञापन