{"_id":"5b3b69164f1c1bad288b45f7","slug":"varanasi-businessman-get-extortion-call-from-lucknow-labour-wife-sim","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के मजदूर की पत्नी के नाम के सिम से बनारस के व्यापारी से मांगी गई थी रंगदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के मजदूर की पत्नी के नाम के सिम से बनारस के व्यापारी से मांगी गई थी रंगदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 03 Jul 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
छानबीन के लिए वाराणसी पुलिस टीम लखनऊ पहुंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के जंगमबाड़ी निवासी व्यापारी अरविंद तिवारी को पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के नाम से जिस सिम से कॉल कर रंगदारी मांगी गई, उसे लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में रहने वाले एक मजदूर की पत्नी के नाम से खरीदा गया है।
लखनऊ पुलिस मजदूर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, जिले की भी एक पुलिस टीम लखनऊ पहुंच गई है। जिस सिम से कॉल की गई, वह जेल तक कैसे पहुंची। उससे हाल के दिनों में और कहां-कहां, किससे बातचीत हुई, इसका भी पूरा ब्यौरा जुटाया जा रहा है।
पढ़ेंः बनारस में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज, फोन पर धमकी देकर मांगी थी रंगदारी
विज्ञापन
साथ ही, सोमवार को पुलिस ने शिकायतकर्ता अरविंद से फिर पूछताछ कर प्रकरण से जुड़े साक्ष्य जुटाए। दशाश्वमेध थाना अंतर्गत जंगमबाड़ी निवासी अरविंद तिवारी के मोबाइल पर नौ जून को गायत्री प्रसाद प्रजापति के नाम से कॉल आई थी।
पढ़ेंः पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति से लखनऊ जाकर वाराणसी पुलिस करेगी पूछताछ
अरविंद के अनुसार उनसे कहा गया कि सोनभद्र के 2014 के बालू खनन के टेंडर का कमीशन लखनऊ जेल आकर पहुंचा जाओ। कमीशन न पहुंचाने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

तफ्तीश में कई और जानकारियां सामने आईं
अरविंद की तहरीर पर 30 जून को दशाश्वमेध थाने में गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया। इस बारे मेें एसपी सिटी ने बताया कि तफ्तीश जारी है। पुलिस की एक टीम लखनऊ गई है। साक्ष्यों के आधार पर मामले में जल्द ही प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
वाराणसी की दशाश्वमेध पुलिस को सर्विलांस के जरिए तफ्तीश में पता चला है कि जिस सिम से अरविंद तिवारी को कॉल की गई वह लखनऊ जेल में जनवरी महीने से चल रही थी। उस सिम से कई सफेदपोशों और ठेकेदारों को नियमित कॉल की जाती रही।
वहीं, शिकायतकर्ता अरविंद ने भी दशाश्वमेध पुलिस को बताया कि वो गायत्री प्रसाद प्रजापति की आवाज को अच्छे से पहचानते हैं और नौ जून को उनके मोबाइल पर पूर्व मंत्री ने ही कॉल कर बात की थी।