{"_id":"5b3763494f1c1b6c4d8b966b","slug":"case-registered-against-former-minister-gayatri-prajapati-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज, फोन पर धमकी देकर मांगी थी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज, फोन पर धमकी देकर मांगी थी रंगदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
demo pic
सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ शनिवार को बनारस के दशाश्वमेध थाने में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जंगमबाड़ी निवासी व्यापारी अरविंद तिवारी की तहरीर पर की गई है।
अरविंद का आरोप है कि सोनभद्र के बालू खनन के टेंडर से जुड़े एक मामले में पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के नाम से उनके मोबाइल पर 9 जून को कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं गायत्री प्रसाद प्रजापति बोल रहा हूं। लखनऊ जेल में आकर मिलो और टेंडर का कमीशन दे जाओ।
कमीशन ना देने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। अरविंद की शिकायत पर दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने ध्यान नहीं दिया तो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी ओपी सिंह को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
अरविंद के मामले से जुड़ा समाचार शनिवार को 'अमर उजाला' में प्रकाशित हुआ तो दशाश्वमेध थाने की पुलिस हरकत में आई। आननफानन में अरविंद को बुलाकर उनकी तहरीर पर गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।