Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Allegations of encroachment by breaking boundary wall of graveyard complaint filed with SDM

वाराणसी: कब्रिस्तान की बाउंड्री तोड़कर कब्जे का आरोप, एसडीएम से की शिकायत

Thu, 26 Nov 2026 05:19 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Thu, 26 Nov 2026 05:19 PM IST
सार

बाबतपुर गांव में कब्रिस्तान की चहारदीवारी तोड़कर जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम पिंडरा से शिकायत की है। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Varanasi Allegations of encroachment by breaking boundary wall of graveyard complaint filed with SDM
गोला कब्रिस्तान में बनीं कब्रें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर गांव में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत की है। मो. रशीद और इजाजुल अली ने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी पिंडरा को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कब्रिस्तान की पुरानी चहारदीवारी तोड़कर जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। शिकायत पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


0.3720 हेक्टेयर जमीन कब्रिस्तान के नाम दर्ज
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, मौजा बाबतपुर की आराजी संख्या 521 का रकबा 0.3720 हेक्टेयर है। यह जमीन राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के नाम दर्ज है। जमीन की सुरक्षा के लिए तत्कालीन प्रशासन की ओर से चहारदीवारी भी कराई गई थी।
विज्ञापन

 

Trending Videos

रात में बाउंड्री तोड़ने का आरोप
आरोप है कि 10 नवंबर की रात अशोक कुमार निवासी बीटपुर, प्रेमधर पट्टी, प्रतापगढ़ और उनके लोगों ने कब्रिस्तान की पुरानी चहारदीवारी तोड़ दी। इसके बाद वहां टिन की नई बाउंड्री लगाकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच की मांग
शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम से राजस्व निरीक्षक और थानाध्यक्ष बड़ागांव को मौके पर भेजकर जांच कराने की मांग की है। साथ ही सरकारी अभिलेखों के आधार पर जमीन की स्थिति स्पष्ट कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed