फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Accident Motorcyclists Killed in Collision Pickup Truck Pindra Police Arrive and Attempt Identificati

Varanasi Accident: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत, गलत दिशा चला रहा था चालक; पब्लिक ने पकड़ा

Mon, 25 May 2026 12:07 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 25 May 2026 12:07 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पिंडरा थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Varanasi Accident Motorcyclists Killed in Collision Pickup Truck Pindra Police Arrive and Attempt Identificati
हादसे के बाद माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित पिंडरा मिराशाह में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के भोपापुर निवासी आनंद पांडेय (63), जो मंडी समिति से रिटायर्ड इंस्पेक्टर थे, और रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र श्रीवास्तव (76) होंडा साइन बाइक से तहसील पिंडरा जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दोनों पिंडरा बाजार पार कर मिराशाह स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से भूसा लादकर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज गति में थी और गलत दिशा में जाकर बाइक से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे आनंद पांडेय पिकअप के पहिये के नीचे आ गए, जबकि पीछे बैठे सुरेंद्र श्रीवास्तव सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर में गंभीर चोट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआत में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए उनकी शिनाख्त हुई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed