फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 congress candidate dispute in varanasi protest against candidates from varanasi vidhan sabha

UP Election 2022: वाराणसी कांग्रेस में घमासान, बगावत पर उतरे कार्यकर्ता, उत्तरी से दक्षिणी तक हो रहा प्रत्याशियों का विरोध

Sun, 13 Feb 2022 03:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Feb 2022 03:12 PM IST
सार

प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद वाराणसी कांग्रेस में घमासान जारी है। कार्यकर्ताओं में दक्षिणी, उत्तरी और कैंट विधानसभ के टिकट को लेकर सबसे अधिक आक्रोश है।

विज्ञापन
UP Election 2022 congress candidate dispute in varanasi protest against candidates from varanasi vidhan sabha
बगावत पर उतरे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कांग्रेस में प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित होने के बाद से शुरू हुआ विरोध अब उत्तरी से दक्षिणी तक तेज हो गया है। कैंट और दक्षिणी विधानसभा में तो पार्टी के कार्यकर्ता बगावत के मूड में हैं। दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ता लगातार विरोध प्रदर्शन व जुलूस निकालकर शीर्ष नेतृत्व से पार्टी के उम्मीदवार को बदलने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, कैंट सीट पर रामनगर पालिका अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी पार्टी के फैसले के खिलाफ अपना बिगुल फूंक दिया है।  शनिवार को शहर दक्षिणी में टिकट बंटवारे के खिलाफ पार्षद और व्यापारियों ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन


कबीरचौरा से टाउनहॉल तक हाथ में तख्ती लेकर जुलूस निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने आवेदक प्रत्याशी सीताराम केशरी को टिकट देने की मांग की।  शहर उत्तरी से भी आवेदक प्रत्याशी दबी जुबान में प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने मैदान में उतरने की चेतावनी भी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की चल संपत्ति घटी, दर्ज हैं पांच मुकदमे, पत्नी स्वाती सिंह भी हैं करोड़पति

महिलाओं को आगे नहीं आने देना चाहतीं प्रियंका गांधी

रेखा शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी लड़ने वाली महिलाओं को आगे नहीं आने देना चाहती हैं, बावजूद इसके वह विधानसभा में उतरेंगी। पार्टी या निर्दल के सवाल पर रेखा ने कहा कि अभी विकल्प की तलाश जारी है। हमारे साथ ही साथ कई जिलों से कार्यकर्ता इस्तीफा देंगे। कहा कि साल 2017 में भी रामनगर अध्यक्ष पद के लिए मेरा टिकट काटा गया था। मेरी जीत के बाद कांग्रेस ने हमसे माफी मांगी। आठ महीने पहले ही मुझे आश्वस्त किया गया था लेकिन सूची में मेरा नाम काट दिया गया। 

कांग्रेस ने चार महिलाओं को उतारा मैदान में

कांग्रेस ने वाराणसी की आठों विधानसभा पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। गुरुवार को जारी छह उम्मीदवारों में चार महिलाओं को पार्टी ने टिकट दिया है। दक्षिणी विधानसभा से मुदिता कपूर, उत्तरी विधानसभा से गुलराना तबस्सुम, अजगरा विधानसभा से आशा देवी, सेवापुरी विधानसभा से  अंजू सिंह को टिकट मिला है। 
पढ़ेंः  ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ भाजपा से कालीचरण और बसपा से पूर्व राज्यमंत्री शादाब फातमा मैदान में 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed