UP Chunav 2022: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की चल संपत्ति घटी, दर्ज हैं पांच मुकदमे, पत्नी स्वाती सिंह भी हैं करोड़पति
राज्यमंत्री एवं बैरिया विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ला के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। वर्ष 2017 की घोषणा के अनुसार उनके पास कुल 10.81 लाख की अचल संपत्ति थी जो अब बढ़ कर 18.21 लाख हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री स्वाती सिंह के पति दयाशंकर सिंह आभूषण के साथ हथियारों के भी शौकीन हैं। उनके पास हीरे की अंगूठी और रिवाल्वर है। पास में चल संपत्ति तो मात्र 3.86 लाख की है, लेकिन 2.14 करोड़ की अचल संपित्त उनके पास है। पति-पत्नी दोनों करोड़पति हैं।
नामांकन के लिए दाखिल शपथ पत्र के अनुसार बलिया नगर से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसमें एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा भी शामिल है। उनके पास कुल 3.86 लाख की चल संपत्ति है, जबकि उनके पत्नी के पास 57.26 लाख की चल संपत्ति है।
दयाशंकर सिंह के पास 2.14 करोड़ और पत्नी के पास 1.02 करोड़ की अचल संपत्ति है। वर्ष 2017 में स्वाती सिंह की ओर से दाखिल किए गए शपथ पत्र के अनुसार दयाशंकर सिंह के पास 6.79 लाख और उनके पास 6.60 लाख की चल संपत्ति थी। वहीं दयाशंकर सिंह के पास 1.89 करोड़ और उनके पास 86 लाख की अचल संपत्ति थी।
राज्यमंत्री आनंद स्वरूप के पास नहीं है अचल संपत्ति
जयप्रकाश अंचल की संपत्ति भी बढ़ी
बैरिया से सपा के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल की संपत्ति भी बढ़ी है। 2017 में उनपर एक मुकदमा था। चल संपत्ति उनके पास 31 लाख और पत्नी के पास सात लाख के पास थी। अब उनके पास 26.70 लाख और पत्नी के पास 14.87 लाख की चल संपत्ति है। अब उनके पास 98.72 लाख और पत्नी के पास 87.15 लाख की अचल संपत्ति है। एक मुकदमा है।
कनक करोड़पति, तीन मुकदमे भी
बांसडीह विधानसभा से वीआईपी से चुनाव लड़ रहे अजय शंकर पांडेय कनक भी करोड़पति है। उनके पास एक करोड़ से ज्यादा की चल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी के पास 36.27 लाख की चल संपत्ति है। पत्नी के पास ट्रैक्टर भी है। कनक पांडेय पर तीन मुकदमे भी हैं। कनक के पास 4.50 लाख तो पत्नी के पास 22.92 लाख की अचल संपत्ति है।
केतकी सिंह पर भी तीन मुकदमे
भाजपा एवं निषाद पार्टी से बांसडीह विधानसभा से मैदान में उतरीं केतकी सिंह के ऊपर भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। उनके पास चलने के लिए स्कूटी और फारच्यूनर तो पति के पास भी फारच्यूनर और बाइक है। सोने और चांदी के साथ ही हीरे की भी ज्वेलरी है।