फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP: Attackers killed shopkeeper while closing shop and going home

यूपीः दुकान बंद कर घर जाते समय हमलावरों ने की दुकानदार की हत्या

Thu, 23 Jan 2020 10:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 23 Jan 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
UP: Attackers killed shopkeeper while closing shop and going home
दुकानदार नरेंद्र यादव - फोटो : amar ujala

आजमगढ़ जिले के बरदह थाने के बेलवाना गांव में स्थित बेसो नदी पुल पर गुरुवार की देर शाम अज्ञात हमलावरों ने सिर पर हमलाकर कपड़ा दुकानदार की हत्या कर दी। वह दुकान बंदकर घर लौट रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाने के जमुनीपुर गांव निवासी नरेंद्र यादव 40 पुत्र शामू यादव की दीदारगंज थाने के मार्टिनगंज बाजार में कपड़े की दुकान है। वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव के स्थित बेसो नदी पुल के पास पहुंचा।

विज्ञापन


वहां पहले से मौजूद अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर पर भारी वस्तु से हमलाकर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। राहगीरों की नजर खून से लतपथ दुकानदार पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 

UP: Attackers killed shopkeeper while closing shop and going home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिलनसार और मृदुभाषी थे नरेंद्र

नरेंद्र यादव स्वभाव से काफी मृदुभाषी थे। इसके कारण आसपास के लोगों में उनकी छवि काफी अच्छी थी। मार्टिनगंज कस्बे में उनके आसपास के दुकानदारों ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश भी नहीं थी। लोगों में चर्चा थी कि हो सकता है कि लूट के इरादे से उनकी हत्या की गई हो। नरेंद्र यादव के पिता श्यामू यादव की मौत हो चुकी है।

नरेंद्र यादव तीन भाई हैं। बड़े भाई गांव पर खेती-बाड़ी करते हैं। छोटे भाई को नरेंद्र ने ही टेंपो खरीद कर उसका कारोबार शुरू कराया है। परिचितों ने बताया कि नरेंद्र यादव मार्टिनगंज में ही अपने मामा महेंद्र यादव की दुकान पर बचपन से रहते थे। लगभग 11 -12 साल पहले नरेंद्र ने लोन ले करके अपनी कपड़े की दुकान खोली थी।

उनकी मेहनत और मिलनसार स्वभाव के कारण यह दुकान भी चल निकली थी। अचानक नरेन्द्र की हत्या से कस्बे के व्यापारी भी अवाक है उनके बीच में यही चर्चा हो रही थी कि नरेंद्र की किसी से रंजिश भी नहीं थी। हो सकता है कि लूट आज के इरादे से उनकी हत्या की गई हो। नरेंद्र के तीन बच्चे हैं। इसमें दो लड़कियां और एक लड़का है। घर पर मां और पत्नी का रो-रोकर के बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed