फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister Kiran Rijiju arrives at Varanasi Airport, meets regional leaders

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू पहुंचे वाराणसी एयरपोर्ट, क्षेत्रीय नेताओं से की मुलाकात

Thu, 19 Dec 2019 09:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 19 Dec 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Kiran Rijiju arrives at Varanasi Airport, meets regional leaders
किरण रिजिजू

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री किरण रिजिजू विस्तारा के विमान यूके 622 से 4:35 बजे पहुंचे। उसके बाद वाराणसी एयरपोर्ट से विस्तारा के विमान यूके 672 से 6:25 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए। लगभग दो घंटे तक वह वाराणसी एयरपोर्ट के सीआईपी लाउंज में रुके और इस दौरान क्षेत्रीय नेताओं से भी मुलाकात की।

विज्ञापन

Union Minister Kiran Rijiju arrives at Varanasi Airport, meets regional leaders
Flight - फोटो : पेक्सेल्स

विमाने विलंबित यात्री परेशान, इंडिगो दिल्ली का एक विमान रहा निरस्त

एयरपोर्ट पर गुरुवार को आने वाले 5 विमान जहां विलंबित रहे, वहीं इंडिगो एयरलाइंस द्वारा दिल्ली-वाराणसी के बीच संचालित होने वाले विमान को निरस्त कर दिया गया। बताते चलें कि गुरुवार को चेन्नई से वाराणसी आने वाला स्पाइसजेट का विमान एसजी 183 दो घंटे, खजुराहो से वाराणसी आने वाला विस्तारा एयरलाइंस का विमान यूके 622 एक घंटे, दिल्ली से वाराणसी आने वाला विस्तारा एयरलाइंस का विमान यूके 631 डेढ़ घंटे, मुंबई से वाराणसी आने वाल एयर इंडिया का विमान एआई 696 डेढ़ घंटे, कोलकाता से वाराणसी आने वाला स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान एसजी 3328 दो घंटे विलंबित रहा। वहीं दिल्ली से वाराणसी आने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई176 को एयरलाइंस प्रबंधन द्वारा निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Union Minister Kiran Rijiju arrives at Varanasi Airport, meets regional leaders
डेमो - फोटो : डेमो

गो एयरवेज आज से दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए शुरू कर रहा नई विमान सेवा

बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुक्रवार से गो एयरवेज नई विमान सेवा दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए शुरू कर रहा है। बताते चलें कि गोएयरवेज दिल्ली से जी 8 - 182 रात 8:30 बजे उड़ान भरकर रात 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरेगा। जी 8-183 रात 10 :30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरकर आधी रात बाद रात 12:10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेगा।

दिल्ली से ही विमान जी 8- 404 सुबह 10:30 बजे उड़ान भरेगा, जो 11:40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। यही विमान वाराणसी एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए दोपहर 12:20 बजे उड़ान भरेगा जो 2:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरेगा। अहमदाबाद के लिए विमान जी 8 -768 दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगा जो 3 बजे अहमदाबाद पहुंचेगा।

अहमदाबाद से यही विमान जी 8- 767 बनकर सुबह 10:20 बजे उड़ान भरेगा जो दोपहर 12:30 बजे दोपहर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगा। अभी वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली, कोलकाता,अहमदाबाद, जयपुर, मुंबई, खजुराहो,चेन्नई, बेंगलुरु डोमेस्टिक में और अंतरराष्ट्रीय में शारजाह, बैंकॉक, श्रीलंका, मलेशिया और काठमांडू के लिए विमान सेवाए संचालित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed