{"_id":"5d74d3908ebc3e93b532b1a1","slug":"two-real-brother-with-one-more-teenager-died-drown-in-ghaghra-river-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : दो सगे भाई सहित तीन लोगों की घाघरा नदी में डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : दो सगे भाई सहित तीन लोगों की घाघरा नदी में डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम
Sun, 08 Sep 2019 03:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 08 Sep 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में घाघरा नदी में नहाते समय तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। इससे परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के सिवान गांव के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद के दोनों बेटे अनुराग(12) और अजीत(18) के साथ गांव का ही एक किशोर हिमांशु(14) पुत्र महेश रविवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग घाघरा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय तीनों घाघरा नदी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : बेटे ने गंगा में प्रवाहित की अरुण जेटली की अस्थियां, अस्थि कलश को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
विज्ञापन
तीनों लोग रौनापार थाना क्षेत्र के गागेपुर मठिया गांव के बलुवा पूर्व के सामने घाघरा नदी में नहा रहे थे। जब वह डूब रहे थे, तो बाहर खड़े एक युवक ने शोर मचाया। ग्रामीण जब तक पहुंचते, तब तक तीनों डूब चुके थे।
स्थानीय लोगों ने जाल डालकर तीनों के शव को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रौनापार कृष्ण नंद प्रसाद ने बताया कि तीनों युवकों का शव मिल गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।