{"_id":"56e87d864f1c1b19118b511b","slug":"two-of-the-deaths-from-the-water-tank-burst","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकी फटने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की टंकी फटने से दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 16 Mar 2016 03:05 AM IST
विज्ञापन
पानी की टंकी फटने से हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बूड़ापुर स्थित ईंट भट्ठे पर मंगलवार की शाम पानी की टंकी फटने से एक महिला मजदूर और किशोरी की मौत हो गई जबकि एक अन्य किशोरी घायल हो गई। तीनों टंकी के पास ही कपड़े धुल रही थीं। अचानक हुए हादसे में अफरातफरी मच गई। लोगों का कहना है कि पुरानी टंकी में कई दिनों से रिसाव हो रहा था। ऐसे में पानी के दबाव से टंकी फट गई।
बूड़ापुर स्थित ईंट भट्ठा काफी दिनों से बंद चल रहा था। इधर, दो महीने पहले से क्षेत्र के लालजी यादव ने इस भट्ठे का संचालन कर रहे हैं। मंगलवार की शाम ईंट की पथाई का काम पूरा करने के बाद मजदूर करीब आठ फीट ऊंची पानी की टंकी के पास कपड़ा साफ कर रहे थे। शाम करीब चार बजे अचानक पानी की टंकी दो तरफ की दीवारें फट गईं। इससे वहां मौजूद तीरथ चौहान की पत्नी चंपा देवी (35) और लालो चौहान की पोती रेशमा (12) गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर पर चोटें लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, बुद्धन की बेटी प्रियंका (10) हादसे में घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी नालंदा, बिहार से परिवार के साथ आकर भट्ठे पर मजदूरी करते थे और यहीं रहते थे। सूचना के बाद सीओ सदर रामसेवक यादव और एसओ रोहनिया शिवानंद मिश्रा मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि पानी की टंकी में रिसाव की वजह से यह दुर्घटना हुई।