{"_id":"6b002f3311ee068ae005b9b0","slug":"prabhat-pheri-taken-out-with-1001-flags-on-the-occasion-of-baba-khatu-shyam-birth-anniversary-in-varanasi-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा श्याम का जन्मोत्सव: काशी में निकली 1001 श्याम ध्वजाओं की भव्य निशान शोभायात्रा, जयकारों से गूंजीं गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा श्याम का जन्मोत्सव: काशी में निकली 1001 श्याम ध्वजाओं की भव्य निशान शोभायात्रा, जयकारों से गूंजीं गलियां
Fri, 20 Nov 2026 05:01 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:01 PM IST
सार
वाराणसी में बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर 1001 ध्वजाओं संग 27वीं प्रभात फेरी निकाली गई। इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं जयकारों से गलियां गूंज उठीं।
विज्ञापन
बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर 1001 ध्वजाओं संग निकली 27वीं प्रभात फेरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबा श्याम के जन्मोत्सव और कार्तिक शुक्ल एकादशी के पावन अवसर पर एक भव्य आयोजन हुआ। श्री श्याम मंडल ने 27वीं श्याम ध्वजा प्रभात फेरी का आयोजन किया। इसमें 1001 श्याम ध्वजा पताकाओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
यह निशान शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। गाजे-बाजे और बाबा श्याम के जयकारों से काशी की गलियां भक्तिमय हो उठीं। शोभायात्रा का शुभारंभ मैदागिन स्थित पातालेश्वर मंदिर से हुआ। श्रद्धालु हाथों में श्याम ध्वजा और निशान लेकर आगे बढ़े। यात्रा बुलानाला, चौक, बांस फाटक, गोदौलिया और गिरजाघर से गुजरी। यह लक्सा स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंची। रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा का स्वागत किया। भक्त भजन-कीर्तन की धुन पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन
लक्ष्मीकुंड में समापन और शृंगार
शोभायात्रा का समापन वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीकुंड स्थित वार्ड नंबर 90 में हुआ। लक्ष्मीकुंड पहुंचने पर बाबा श्याम का दिव्य और आकर्षक शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए और अपने निशान अर्पित किए। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
धार्मिक महत्व और उत्साह
धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा के बाद जागते हैं। इसी पावन अवसर पर बाबा श्याम का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। 27वीं श्याम ध्वजा प्रभात फेरी के आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।
