Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three accused arrested in Azamgarh for selling girls after luring them with job offers

खुलासा: नौकरी का झांसा देकर युवती को एक लाख में बेचा, वेश्यालय में बनाया बंधक; तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2026 04:23 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 20 Nov 2026 04:23 PM IST
सार

अहरौला थाने की पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल से युवती को मुक्त कराया। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने नौकरी का झांसा देकर युवती को एक लाख रुपये में बेच दिया था। 

विज्ञापन
Three accused arrested in Azamgarh for selling girls after luring them with job offers
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौकरी व शादी का झांसा देकर युवतियों की मानव तस्करी और देह व्यापार कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का अहरौला थाने की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने पर्दाफाश किया है। टीम ने पश्चिम बंगाल से सुरेश राम निवासी मुजफ्फरपुर, महेश कुमार निवासी पूर्वी चंपारण और मुख्य आरोपी मुहम्मद अली निवासी उत्तरी दिनाजपुर को गिरफ्तार किया। साथ ही, आठ माह से लापता युवती को मुक्त कराया।

विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि गिरोह ने युवती को करीब एक लाख रुपये में बेच दिया था। वेश्यालय में बंधक बनाकर उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। इस मामले में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि 18 मार्च 2026 को अहरौला क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 18 वर्षीय बेटी के बिना बताए घर से चले जाने की तहरीर दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना में मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार से जुड़ी धाराएं बढ़ाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहम सुराग मिलने पर एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अहरौला पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने 18 नवंबर को पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के गोवालपोखर थाना क्षेत्र के पारा पंजीपाड़ा में एक मकान पर छापा मारा था। यहां से पीड़िता को मुक्त कराया।

इसे भी पढ़ें; चंद पलों में उजड़ गईं चार जिंदगियां: बक्सर हादसे ने छीन ली गाजीपुर के चार युवकों की जिंदगी, गांवों में मातम

Trending Videos

प्रेमजाल में फंसाकर युवती को गोरखपुर बुलाया, फिर एजेंट ने एक लाख में बेचा
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस की पूछताछ और पीड़िता के बयान के अनुसार गिरोह में शामिल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी शिवा मंडल ने करीब दो महीने तक युवती से फोन पर बातचीत कर उसे प्रेमजाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर 17 मार्च को गोरखपुर रेलवे स्टेशन बुलाया लेकिन वह खुद वहां नहीं पहुंचा। रेलवे स्टेशन पर युवती की मुलाकात सितारा खातून, उसके पति अभिषेक राज और गफ्फार मियां से हुई। तीनों ने नौकरी का झांसा देकर उसे बिहार के पूर्णिया पहुंचा दिया। वहां पर महेश कुमार और सुरेश राम नाम के दो व्यक्ति मिले। दोनों ने उसे सरिता नाम की एजेंट के पास पहुंचा दिया। आरोप है कि सरिता ने युवती को पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर निवासी मुहम्मद अली के हाथों एक लाख रुपये में बेच दिया। मुहम्मद अली ने दलालों को आठ-आठ हजार रुपये कमीशन भी दिया था।

एजेंट सरिता के घर युवती से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
एसपी सिटी मानुष पारीक के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि पूर्णिया में एजेंट सरिता के घर पर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। इसके बाद मुहम्मद अली उसे अपने वेश्यालय में ले गया और बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराने लगा। गिरोह में शामिल लोग रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और मंदिरों के आसपास घूमकर घर से भागी या परेशान लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर जाल में फंसाते हैं। फिर अलग-अलग एजेंटों के माध्यम से उनकी खरीद-फरोख्त की जाती थी। विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

अब तक चार आरोपी भेजे जा चुके जेल
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस पहले ही इस मामले में शिवा मंडल, अभिषेक राज, उसकी पत्नी सितारा खातून और गफ्फार मियां को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कुल संख्या सात हो गई है। गिरोह में सभी आरोपी अलग-अलग चेन की तरह काम करते थे।

टीम के प्रत्येक सदस्य को 25-25 हजार रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि संयुक्त टीम में अहरौला थाने के उपनिरीक्षक मनीष मणि त्रिपाठी, एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा, आरक्षी सुधीर प्रजापति, महिला आरक्षी रीमा कुमारी और सर्विलांस सेल के आरक्षी बसंत यादव शामिल रहे। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने टीम के प्रत्येक सदस्य को 25-25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed