फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two killed and one injured in road accident

हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बोलेरो, वकील सहित दो की मौत, छात्रनेता घायल

Tue, 16 Oct 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Tue, 16 Oct 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Two killed and one injured in road accident
दघर्टनाग्रस्त गाड़ी - फोटो : amar ujala
कानपुर में किसी नेता के घर कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे एक वकील तथा वाहन चालक की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक छात्रनेता गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्रनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव निवासी हंसराज सिंह (60) वकील थे। सोमवार को कानपुर में एक नेता के घर कोई कार्यक्रम था। उसी में शामिल होने के लिए हंसराज बोलेरो से कानपुर के लिए निकले थे। हंसराज के साथ उनका रिश्तेदार शिवम सिंह (21) और प्रवीण कुमार थे। शिवम केबीपीजी कॉलेज मिर्जापुर छात्रसंघ का अध्यक्ष है। प्रवीण भी छात्रनेता था।
विज्ञापन


गाड़ी हंडिया कोखराज हाईवे पर जैसे ही थरवई के बेरुई गांव के सामने पहुंची, एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में हंसराज और गाड़ी चला रहे प्रवीण कुमार की मौत हो गई। शिवम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ घंटों में हंसराज के परिजन पहुंच गए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की सूचना पर मिर्जापुर में हंसराज, प्रवीण और शिवम के घरों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed