फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two groups of students in the violence, chaos

छात्रों के दो गुटों में मारपीट, बवाल

Sun, 20 Sep 2015 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 20 Sep 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students in the violence, chaos
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। कॉलेज में हाथापाई के बाद परिसर के बाहर दोनों गुटों के बीच पहले ईंट-पत्थर चले और बाद में फायरिंग और सुतली बम भी फेंके गए। इसमें छात्र शिवम चतुर्वेदी, गुड्डु पटेल और गौरव यादव समेत तीन छात्र बुरी तरह घायल हो गए। कॉलेज परिसर और आसपास के इलाके में अफरातफरी मची रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, नहीं माने तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। मामले में दोनों पक्षों के 37 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई लेकिन अलग-अलग पदों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे छात्रनेता समर्थकों के साथ प्रचार कर रहे हैं। एक दूसरे के विरोध में जमकर नारेबाजी भी हो रही है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे समाजवादी पार्टी से जुड़े छात्रनेताओं के दो गुट चुनाव प्रचार के दौरान आमने-सामने हो गए। नारेबाजी के बाद उनके बीच मारपीट हो गई। अफरातफरी के बीच छात्र-छात्राएं अपनी कक्षाओं में भागने लगे। कुछ देर बाद दोनों गुट के छात्र परिसर के बाहर निकल आए और देखते-देखते ईंट-पत्थर चलने लगे। एक पक्ष से बमबारी और फायरिंग भी की गई। सुतली बम चलने से तीन छात्र बुरी तरह घायल हो गए। पत्थरबाजी में आसपास खड़ी कुछ गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माने।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। एसपी सिटी सुधाकर यादव भी थाने पहुंचे। दोनों पक्षों की ओर से पैरवी के लिए पूरे दिन कोतवाली थाने पर सपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। इंस्पेक्टर कोतवाली एसएस ग्रोवर का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या का प्रयास और बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। गोली नहीं चलाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोहन लाल यादव का कहना है कि घटना कॉलेज परिसर के बाहर हुई है। किसी छात्र की आेर से शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed