{"_id":"5a5b81744f1c1b8f268b45a8","slug":"two-died-in-road-accident-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"50 फीट गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, शव देख कांपी रुह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 फीट गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, शव देख कांपी रुह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मिर्जापुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रही शिफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर अहरौरा थाना क्षेत्र के भैंसा खोह के 50 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई।
हादसे में कार सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शव की हालत ऐसी थी कि पहचानना मुश्किल था। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर सोनभद्र के राबर्टसगंज स्थित लोढ़ी सीएचसी ले गए।
सोनभद्र से सटा बार्डर होने के चलते सुकृत चौकी की पुलिस ने कार में फंसे दोनों मृतकों के शव को बाहर निकलवाकर अहरौरा पुलिस को घटना से अवगत कराया।
जानकारी होते ही थानाध्यक्ष अहरौरा वैभव सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को थाने लाकर परिजनों को सूचना दी। वाराणसी जनपद के पांडेयपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी सत्य नारायण (40) पुत्र काशीनाथ अपने तीन अन्य साथियों के साथ सोनभद्र गया हुआ था।

स्पीड में कार होने से हुआ हादसा
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सभी रविवार की शाम पांच बजे वाराणसी स्थित अपने घर को लौट रहे थे। आते समय कार सवार जैसे ही अहरौरा थाना क्षेत्र के भैंसा खोह के पास पहुंचे कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित 50 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई।
दुर्घटना में सत्यनारायण और उसके साथी मनोज (35) पुत्र पंकज निवासी चंदौली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार सुरेश (30) पुत्र बालचरण निवासी सोनभद्र व राजेश गिरी निवासी वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि हादसा इतना दर्दनाक था कि शव पहचान में नहीं आ रहे थे।
घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार कार काफी स्पीड होने के चलते अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। जिसके चलते यह हादसा हुआ।