फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Travelers can book tour packages in Mahakal Express irctc

तीन ज्योतिर्लिंग को जोड़ने वाली महाकाल एक्सप्रेस में बुक करा सकेंगे टूर पैकेज, ये है ऑफर

Sun, 16 Feb 2020 09:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 16 Feb 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Travelers can book tour packages in Mahakal Express irctc
ट्रायल के बाद खड़ी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

तीन ज्योतिर्लिंग को जोड़ने वाली महाकाल एक्सप्रेस में टूर पैकेज को हरी झंडी मिल गई। इंदौर से काशी के बीच में स्पेशल टूर पैकेज आईआरसीटीसी ने जारी किया। खास बात यह होगी कि जिन यात्रियों ने टूर पैकेज नहीं बुक कराया और सफर के दौरान टूर पैकेज बुक करने की इच्छा जाहिर की तो उनकी बुकिंग यात्रा के दौरान संभव हो सकेगी। यह बातें शनिवार को टूरिज्म एंड मार्केटिंग की डायरेक्टर रजनी हसीजा ने कैंट रेलवे स्टेशन पर पत्रकारवार्ता के दौरान कहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टूर पैकेज तत्काल बुकिंग के लिए ट्रेन में टिकट सुपरवाइजर को पीओएस मशीन दी जाएगी। इससे चलती ट्रेन में यात्री टूर पैकेज बुक कर सकेंगे। मौजूदा समय में आईआरसीटीसी की वेबसाइट से महाकाल का टिकट बुक हो रहा है। 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ाव स्थित जनसभा से रिमोट के जरिये महाकाल को हरी झंडी दिखाकर इंदौर के लिए रवाना करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
महाकाल में कम हुआ प्रयागराज और लखनऊ का किराया
आईआरसीटीसी लखनऊ मंडल के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी चतुर्वेदी ने बताया कि वाराणसी से प्रयागराज और वाराणसी से लखनऊ के किराये में परिवर्तन कर दिया गया। अब वाराणसी से प्रयागराज का किराया 395 रुपये और वाराणसी से लखनऊ का किराया 500 रुपये कर दिया गया है। पहले प्रयागराज का किराया 737 और लखनऊ का किराया 679 रुपये निर्धारित था।

टूर पैकेज का स्पेशल ऑफर 
आईआरसीटीसी ने टूर पैकेज का स्पेशल ऑफर जारी कर दिया है। उज्जैन ओंकारेश्वर दर्शन का टूर पैकेज प्रति यात्री 2 रात व 3 दिन का 9420 रुपये है। इसमें महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, काल भैरव मंदिर, राम मंदिर घाट, हरसिद्धि मंदिर ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन।  

उज्जैन ओंकारेश्वर व इंदौर दर्शन का टूर पैकेज प्रति यात्री 12450 रुपये है। 3 रात व 4 दिन में इंदौर, ओंकारेश्वर, माहेश्वर में होल्कर किला, नर्मदा घाट, शिव मंदिर, उज्जैन में काल भैरव मंदिर आदि दर्शन।

भोपाल सांची, भीमबेटका उज्जैन दर्शन का टूर पैकेज प्रति यात्री 14950 रुपये है। इसमें 3 रात व 4 दिन में भोपाल, सांची स्तूप, भीमबेटका रॉक पेंटिंग, काल भैरव मंदिर, हरसिद्धी मंदिर आदि दर्शन। 

भोपाल सांची व भीमबेटका दर्शन का टूर पैकेज 2 रात व 3 दिन का 8480 रुपये प्रति यात्री है। इसमें भोपाल, सांची स्तूप, भीमबेटक रॉक पेटिंग के दर्शन।

काशी दर्शन का टूर पैकेज 1 रात व 2 दिन का प्रति यात्री 6010 रुपये है। इसमें गंगा घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर, दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती।

काशी दर्शन का दूसरा टूर पैकेज 2 रात व 3 दिन का 8110 रुपये प्रति यात्री है। इसमें गंगा घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर, दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती सहित सारनाथ भ्रमण।

काशी व प्रयागराज दर्शन का टूर पैकेज 10050 रुपये प्रति यात्री है। 2 रात व 3 दिन में गंगा घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर, दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती सहित सारनाथ भ्रमण और प्रयाग में संगम व हनुमान मंदिर का दर्शन।

काशी-प्रयाग-अयोध्या दर्शन का टूर पैकेज 3 रात व 4 दिन का 14770 रुपये प्रति यात्री है। 3 रात व 4 दिन में गंगा घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर, दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती सहित सारनाथ भ्रमण और प्रयाग में संगम व हनुमान मंदिर का दर्शन, अयोध्या में श्रीराम मंदिर और हनुमान गढ़ी के दर्शन।

काशी अयोध्या प्रयाग दर्शन का टूर पैकेज 3 रात व 4 दिन का प्रति यात्री 14770 रुपये है। इसमें गंगा घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर, दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती सहित सारनाथ भ्रमण, अयोध्या में श्रीराम मंदिर, हनुमानगढ़ी, श्रृंगवेरपुर, प्रयाग में संगम व हनुमान मंदिर का दर्शन। 

नोट - सभी टूर पैकेज में रहने खाने और वाहन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed