फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trauma center in-charge also resigns after MS in BHU, IMS BHU coming in front

वाराणसी: बीएचयू में एमएस के बाद ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज का भी इस्तीफा, आईएमएस बीएचयू में सामने आती जा रही अंतर्कलह

Fri, 07 May 2021 06:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 07 May 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Trauma center in-charge also resigns after MS in BHU, IMS BHU coming in front
प्रो.संजीव गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी बीएचयू में सर सुंदरलाल अस्पताल के एमएस प्रोफेसर एसके माथुर के बृहस्पतिवार को इस्तीफे के बाद अब शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज प्रोफेसर संजीव गुप्ता ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक के बाद एक इस्तीफे से अब आईएमएस बीएचयू में अंतर्कलह सामने आती जा रही है ।
विज्ञापन


 बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी की तरह ही ट्रॉमा सेंटर में  भी कोरोना मरीजों के इलाज में अव्यवस्था, लापरवाही की शिकायत हुई थी। इस बीच प्रशासन ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर का इंचार्ज कौन होगा इसको लेकर अभी मंथन चल रहस्य है। देर शाम इस पद पर महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। हाल ही में एक दरोगा ने भी अपनी पत्नी के इलाज को लेकर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


इस बारे में पूछे जाने पर प्रो.संजीव गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा कुलपति को भेज दिया है। इसकी कॉपी आईएमएस निदेशक को भी भेजी है। बताया कि अस्पताल में हाल ही में जिस तरह की व्यवस्था है,उसमें काम करना ठीक नही होगा। उन्होंने इस्तीफे की यही वजह बताई। कहा कि ट्रॉमा सेंटर के डिप्टी एमएस को उन्होंने अपना चार्ज भी दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed