फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trailer driver hit car driver, Death in trauma center Varanasi

वाराणसी में ट्रेलर चालक ने कार चालक को रौंदा, ट्रामा सेंटर में मौत

Sun, 01 Dec 2019 10:02 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 01 Dec 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
Trailer driver hit car driver, Death in trauma center Varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौरा बाजार के पास ट्रेलर चालक ने कार चालक को बुरी तरह टक्कर मारकर घायल कर दिया और देर शाम ट्रामा सेंटर में उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि अनूप मिश्रा उम्र 30 वर्ष पुत्र मोहनलाल मिश्रा निवासी जंसा थाना क्षेत्र के खरगूपुर अपनी कार से वाराणसी की तरफ से जंसा की तरफ आ रहे थे, जैसे ही अकेलवा बाजार पहुंचे ही थे कि ट्रेलर चालक ने पिछे से कार में जोरदार टक्कर मार दिया कार क्षतिग्रस्त हो गई ट्रेलर चालक और कार चालक में विवाद शुरू हो गया।

विज्ञापन


मौके पहुंचे ग्रामीणों ने किसी प्रकार दोनों को अलग किया। फिर ट्रक चालक और कार चालक एक दूसरे को देख लेने की बात करते हुए आगे बढ़ गए। कार चालक अनूप मिश्रा बड़ौरा बाजार पहुंचकर ट्रेलर को रोकने की कोशिश की और ट्रेलर चालक ने ट्रेलर की रफ्तार तेज कर दी जिससे अनूप मिश्रा पहिए के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेलर अनूप मिश्रा को रौंदते हुए कई गाड़ियों में टक्कर मारते हुए भाग निकली। मौके पर पहुंची जंसा पुलिस ने घायल को तत्काल ट्रामा सेंटर ले गई, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई घायल अनूप मिश्रा चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


पिता मोहन मिश्रा रिटायर्ड शिक्षक हैं। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक को एक पुत्री क्रेजी मिश्रा 7 वर्ष है और पत्नी सोली मिश्रा का रो रो कर बुरा हाल था। बताया जाता है कि अनूप मिश्रा ट्रैवेल्स एजेंसी का काम करते थे। वहीं थानाध्यक्ष जंसा रामाशीष का कहना है कि ट्रक का नंबर मिल गया है नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed