फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tragic accident in Jaunpur, pickup killed scooty rider

जौनपुर में दर्दनाक हादसा, पिकअप ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत

Sun, 01 Dec 2019 10:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 01 Dec 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
Tragic accident in Jaunpur, pickup killed scooty rider
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर- रायबरेली मार्ग पर रविवार को सिकरारा बाजार के समीप पिकअप जीप के धक्के से एक लगभग पैंतालीस वर्षीय स्कूटी सवार की मौत हो गई। देर शाम तक युवक के शव की शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया। 

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार दिन में लगभग साढ़े तीन बजे उक्त बाजार के इंद्राजी आईटीआई स्कूल के पास जौनपुर की तरफ स्कूटी गाड़ी से जा रहे एक युवक को सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई और स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


पिकअप जीप सवार चालक गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना के प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस मे रखवा दिया तथा जीप को कब्जे में लेकर थाने लाया गया। उन्होंने बताया कि स्कूटी के नंबर से पता लगा है कि वह आजमगढ़ की है। मृतक की जेब से  मिले मोबाइल से युवक के  बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed