फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traders protest against GST action

Varanasi News: जीएसटी की कार्रवाई का व्यापारियों ने किया विरोध

Sun, 11 Dec 2022 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Traders protest against GST action
महानगर उद्योग समिति ने शनिवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ में जीएसटी के आड़ में पूरे प्रदेश में किए जा रहे व्यापारियों के उत्पीड़न के मुद्दे पर आपात बैठक की। इस दौरान व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्रक सौंपने का निर्णय लिया। महानगर उद्योग समिति के संरक्षक नारायण खेमका ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पूरे प्रदेश में व्यापारियों पर जीएसटी की कार्रवाई का मामला देखने को मिल रहा है। विभाग के लोग जीएसटी की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इस क्रम में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे पर उनसे मिलकर उन्हें इस कार्रवाई के खिलाफ ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में उपस्थित भी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि यदि यह उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो वाराणसी में एक आंदोलन के जरिए बाजार बंद करा कर विरोध जताएंगे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, महामंत्री अशोक जायसवाल, अनुज डिडवानिया, सोमनाथ विश्वकर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed