फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traders closed the market in protest against the chairman in Ballia controversy over the beautification of martyr memorial

बलिया: चेयरमैन के विरोध में व्यापारियों ने किया बाजार बंद, शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण को लेकर विवाद

Tue, 03 Aug 2021 11:09 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Tue, 03 Aug 2021 11:09 AM IST
सार

चितबड़ागांव में शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर विवाद गहराने लगा है। व्यापारियों ने जमीन पर अतिक्रमण की बात कह कर काम को रोकवा दिया था। इस दौरान नगर पंचायत के चेयरमैन से कहासुनी हुई थी जिसका व्यापारी वर्ग विरोध कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Traders closed the market in protest against the chairman in Ballia controversy over the beautification of martyr memorial
चितबड़ागांव में दुकानें बंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जनपद के चितबड़ागांव में नगर पंचायत चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी के विरोध में मंगलवार सुबह से ही व्यापारी अपनी दुकान बंद रखे हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिनारायण चौरसिया और सपा नेता प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में सभी व्यापारियों ने मुख्य बाजार में दुकान बंद कर विरोध जता रहे हैं। व्यापारियों की बंदी से शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर शुरू हुआ विवाद गहराने लगा है। 

विज्ञापन


जमीन पर अतिक्रमण की बात कह कर रोका कार्य
नगर पंचायत स्थित राष्ट्रीय धरोहर शहीद स्मारक का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होने के साथ ही विवाद शुरू हो गया था। शुक्रवार को कार्य शुरू होते ही आसपास के दुकानदारों ने हस्तक्षेप कर दिया था। अपनी जमीन पर अतिक्रमण बताकर काम को रोक दिया था। चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी के साथ तूतू-मैं मैं भी हुई थी। रविवार शाम को व्यापारियों ने बैठक के बाद जुलूस निकाला था और चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


मंगलवार को बाजार बंद करने की चेतावनी दी थी। मंगलवार को चितबड़ागांव के सारे प्रतिष्ठान बंद रखे गए। नगर पंचायत चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिनारायण चौरसिया और सपा नेता प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में सभी व्यापारियों ने मुख्य बाजार स्थित अपने-अपने प्रतिष्ठान को बंद रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी ने कहा कि शहीद स्मारक राष्ट्रीय धरोहर है। इसका सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। मैंने व्यापारियों को कोई अपशब्द या गाली नहीं दी है। इसमें कुछ लोगों की राजनीतिक चाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed