फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today Morari Bapu will tell the story of his adoration to Rajarajeshwar

Varanasi News: राजराजेश्वर को आज मोरारी बापू सुनाएंगे उनके आराध्य की कथा

Sun, 23 Jul 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Today Morari Bapu will tell the story of his adoration to Rajarajeshwar
सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव के धाम में राम नाम की रसधार से भक्तों के अंतर्मन अभिसिंचित होंगे। कथावाचक मोरारी बापू द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा के तहत श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ को राम की कथा सुनाएंगे। बापू बाबा केदारनाथ के धाम से श्रीराम कथा की रसगंगा का प्रवाह लेकर सोमवार की सुबह 1008 भक्तों के साथ विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे।
विज्ञापन

द्वादश ज्योतिर्लिंग रामकथा यात्रा के लिए कैलाश भारत गौरव और चित्रकूट भारत गौरव ट्रेन से बापू के साथ 1008 श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। विशेष रूप से तैयार की गई इन ट्रेनों के डिब्बों के बाहरी हिस्से को 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों, सनातन धर्म के प्रमुख अभयारण्यों, तिरुपति बालाजी मंदिर और बापुना गांव के दृश्यों से सजाया गया है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में सुबह 10 बजे से मोरारी बापू की कथा आरंभ होगी। कार्यक्रम का आयोजन इंदौर के व्यवसायी और मोरारी बापू के शिष्य रूपेश व्यास द्वारा किया गया है। मोरारी बापू ने कहा कि इस पवित्र यात्रा के माध्यम से हमारा लक्ष्य भारत की विविधता में एकता दिखाना और सनातन धर्म की समझ को बढ़ावा देना है। भगवान राम का नाम हमारे देश के हर कोने में गूंजता रहे और सभी के लिए शांति और सद्भाव के लिए प्रयास करें। रामचरित मानस में भगवान राम की न केवल वाह्य यात्रा, बल्कि आत्मा की आंतरिक यात्रा का भी वर्णन है।
विज्ञापन

---
आठ राज्यों में 12 हजार किलोमीटर की होगी यात्रा
द्वादश ज्योतिर्लिंग में रामकथा के दौरान आठ राज्यों की 12 हजार किलोमीटर की यात्रा होगी। केदारनाथ से शुरू हुई यात्रा आठ अगस्त को बापू के गांव गुजरात के तलगाजार्डा में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
केदारनाथ से आरंभ हुई है यात्रा
सतुआ बाबा आश्रम के महामंडलेश्वर संतोष दास ने बताया कि बापू की कथा 22 जुलाई को उत्तराखंड में केदारनाथ से आरंभ हुई है। 24 जुलाई को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, 25 जुलाई को वैद्यनाथ धाम झारखंड, 26 जुलाई को जगन्नाथ पुरी ओडिसा, 27 जुलाई को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश, 28 और 29 जुलाई को रामेश्वर ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु, 30 जुलाई को तिरुपति बालाजी मंदिर, 31 जुलाई को नागेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र, एक अगस्त को भीमाशंकर, दो अगस्त को त्र्यंबकेश्वर, तीन अगस्त को घृष्णेश्वर, चार अगस्त को ओंकारेश्वर, पांच अगस्त को महाकालेश्वर, छह अगस्त को द्वारिकाधीश मंदिर और नागेश्वर, सात अगस्त को सोमनाथ और आठ अगस्त को तलगाजार्डा (बापू का गांव) में यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed