फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Through this scheme get accident insurance of 10 lakhs in just Rs 299 know how to avail

Insurance Policy: इस स्कीम के जरिये सिर्फ 299 रुपये में मिलेगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा, जानें कैसे उठाएं लाभ

Sat, 15 Jul 2023 07:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Jul 2023 07:57 PM IST
सार

डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से विशेष सामूहिक दुर्घटना सुरक्षा बीमा की शुरुआत की गई है। इसमें 299 और 399 रुपये सालाना पर दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Through this scheme get accident insurance of 10 lakhs in just Rs 299 know how to avail
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक - फोटो : फाइल

विस्तार

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में आए दिन कई तरह के हादसे देखने को मिलते हैं। इन हादसों से खुद के साथ-साथ परिवार की सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को दुर्घटना बीमा यानी एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी लेनी चाहिए। इस स्कीम में दुर्घटना के समय न सिर्फ आपके इलाज के लिए आर्थिक मदद दी जाती है, बल्कि अगर किसी दुर्घटना में पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को भी इस बीमा का लाभ दिया जाता है। डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से विशेष सामूहिक दुर्घटना सुरक्षा बीमा की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन


इसमें 299 और 399 रुपये सालाना पर दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि बीमा कवर में दुर्घटना से मृत्यु, स्थायी या आंशिक अपंगता, आदि पर 10 लाख रुपये का कवर मिलेगा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से चढ़ा सियासी पारा, किसी ने विकास पुरुष तो किसी ने बताया पलटू राम
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दुर्घटना से हॉस्पिटल में भर्ती रहने के दौरान इलाज के लिए 60 हजार रुपये तक का आईपीडी खर्च और ओपीडी में 30 हजार रुपये तक का क्लेम मिलेगा।

Through this scheme get accident insurance of 10 lakhs in just Rs 299 know how to avail
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

वहीं, 399 रुपये के प्रीमियम बीमा में दुर्घटना से मृत्यु, स्थायी, आंशिक, पूर्ण अपंगता होने पर दो बच्चों की पढ़ाई के लिए एक लाख तक का खर्च, 10 दिन अस्पताल में रोजाना का एक हजार खर्च, किसी अन्य शहर में रह रहे परिवार हेतु ट्रांसपोर्ट का 25 हजार रुपये तक का खर्च और मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये तक का खर्च मिलेगा। इस योजना का लाभ सिर्फ इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाताधारकों को मिलेगा। इसका मतलब है कि अगर आप यह बीमा पॉलिसी करवाना चाहते हैं तो आपको इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अपना अकाउंट खुलवाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed