दर्दनाक हादसा! ट्रक से टकराया टेंपो, तीन लोगों की मौके पर मौत और तीन घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के झगड़ा-पाकड़ गांव के पास रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे ऑटो व ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में आटो सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए।
घटना के समय ऑटो सवार रिश्तेदारी में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल व मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के जोहपतपुर गांव निवासी रामप्रित(55) पुत्र बुद्धू की रिश्तेदारी हरौला के बहेरा गांव निवासी बालचंद के यहां है। बालचंद के लड़के की शादी थी रविवार को ही बरात जानी थी। इसमें शामिल होने के लिए रामप्रित अपनी पत्नी रानू देवी(53), पुत्र राजकुमार(30) व पवन कुमार(24) के अलावा दो पोतियों श्रेया(8) पुत्री शिवकुमार व आकांक्षा(8) पुत्री राजकुमार के साथ खुद के ऑटो में सवार होकर अहरौला के बहेरा गांव जा रहे थे।
अभी ऑटो अहरौला के झगड़ा पाकड़ गांव के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रक से उसकी आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो चला रहे राजकुमार, रानू देवी व श्रेया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामप्रित, पवन कुमार व आकांक्षा गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से तीनों जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आकांक्षा की हालत गंभीर बताई जा रही है।