फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three died in road accident at jaunpur

यूपी में दर्दनाक हादसा, घर में घुसा ट्रक, दो बेटियों समेत मां की मौत, चार घायल

Mon, 25 Feb 2019 10:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Feb 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
three died in road accident at jaunpur
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में आज तड़के बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जौनपुर में हुआ। मुंगराबादशाहपुर में जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर पान्डेयपुर (बुढिया के इनारा) के पास बेकाबू ट्रक घर में घुस गया। हादसे में दो बेटी और उनकी मां की मौत हो गई। 
विज्ञापन


तीनों मृतक रिश्तेदार दिनेश चन्द्र पांडेय के यहां आए हुए थे। 
घटना रविवार की सुबह 4 बजे की है। जौनपुर से प्रयागराज की तरफ खाली ट्रक जा रहा था। ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद बेकाबू हो गया। 

इसके बाद दिनेश चन्द्र पांडेय के माकान मे घुस गया। चार कमरों का कच्चा माकान भरभरा कर ढह गया। आवाज इतनी तेज थी कि आस पास के लोग अनहोनी की आशंका मे जग गए। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे वहां पहुंचे तो लोग नजारा देखकर दंग रह गए। सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। घर में सो रही शशिकला मिश्रा (35) पत्नी बृजेश कुमार, व उसकी बेटी प्रज्ञा मिश्रा (15), रानी मिश्रा (5) बुरी तरह से घायल हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया। हालत नाजुक देख तीनों घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया, लेकिन तीनों की रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे में रूद्र कुमार मिश्रा (18), सुजाता मिश्रा (45), इच्छा (5), बेबी (40), घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जहां से चारों घायलो को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा है। परिजनों के अनुसार, सभी लोग एक शादी समारोह में महाराष्ट्र के अमरावती गए थे, कल शाम को ही सभी लौटे थे। आज सभी अपने-अपने घर जाते, लेकिन सुबह यह हादसा हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed