फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thieves broke shutters of two jewelery shops in varanasi absconded with cash including gold

Varanasi: आभूषण की दो दुकानों के चोरों ने तोड़े शटर, सोने-चांदी के जेवर समेत कैश लेकर फरार

Fri, 06 Jan 2023 12:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 06 Jan 2023 12:06 PM IST
सार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में बीती रात चोर आभूषण की दो दुकानों के शटर चाड़कर आभूषण और कैश चुरा ले गए। शुक्रवार अलसुबह घटना की सूचना के बाद से व्यापारियों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
Thieves broke shutters of two jewelery shops in varanasi absconded with cash including gold
आभूषण दुकान में चोरी की सूचना के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में ठंड व कोहरा का प्रकोप बढ़ने से चोरी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ने लगा है। चौबेपुर थाना क्षेत्र में बीती रात चोर आभूषण की दो दुकानों के शटर चाड़कर आभूषण और कैश चुरा ले गए। शुक्रवार अलसुबह इस की घटना जानकारी से हर कोई दहशत में है। मार्निंग वाक करने वालों ने आभूषण की दुकानों का शटर टूटा देखकर पुलिस और दुकानदारों को सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ के बाद जांच में जुटी है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। दोनों दुकानों से हुई चोरी का ब्योरा जुटाया जा रहा है।  इधर, इस घटना व्यापारियों में आक्रोश है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। लेकिन पुलिस की तरफ से चोरों की गिरफ्तारी नही की जा रही है।

विज्ञापन

एक पखवाड़े के भीतर आभूषण की कई दुकानों में चोरी

चौबेपुर थानांतर्गत नेवादा चौराहे के पास औसानगंज निवासी बच्चा सेठ की कृष्णानन्द ज्वेलर्स और पंचकोशी निवासी दीपक सेठ की शिवम ज्वेलर्स नामक दुकान है। बीती रात चोरों ने एक साथ दोनों दुकानों पर धावा बोला। शटर चाड़कर ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी उठा ले गए। एक दुकान की तिजोरी लगभग 100 मीटर दूर क्षतिग्रस्त हाल में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

Thieves broke shutters of two jewelery shops in varanasi absconded with cash including gold
पुलिस प्रशासन के खिलाफ व्यपारियों ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा कमौली गांव नहर के पास आभूषण के खाली डिब्बे और कागजात मिले।  एडीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों के पीछे एक गिरोह कार्य कर रहा है। इसकी तफ्तीश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को तलाशा जा रहा है।
Varanasi: लगातार हो रही चोरी और लूट, घटनाओं का खुलासा न होने पर पुलिस आयुक्त से मिले व्यापारी

जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा होगा। एक पखवाड़े के भीतर आभूषण की कई दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ व्यपारियों ने नेवादा बाजार में धरना दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

घटनास्थल के समीप सीढ़ी पर मिला कारतूस

नेवादा बाजार स्थित शिवम ज्वेलर्स और कृष्णानंद ज्वेलर्स दुकानों से कुछ ही दूर कटरे के जाने के लिए बनी सीढ़ी पर चार कारतूस भी मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूसों को कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि ये कारतूस चोरों के ही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed