अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने पसंदीदा लोगों के साथ दिवाली मनाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी झलकियां दिखाई हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है।
2 of 5
दोस्तों के साथ कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति की पोस्ट में क्या है?
कृति सेनन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह अपने करीबियों के साथ नजर आ रही हैं। उनके साथ उनकी बहन नुपुर सेनन, स्टेबिन बेन, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, करण जौहर और मनीष मल्होत्रा नजर आ रहे हैं।
3 of 5
दोस्तों के साथ कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
दिलचस्प है पोस्ट का कैप्शन
तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा 'साल का मेरा सबसे पसंदीदा समय, अपने कुछ सबसे पसंदीदा लोगों के साथ। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।'
4 of 5
दोस्तों के साथ कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
अलग-अलग आउटफिट में नजर आईं कृति सेनन
कृति सेनन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह अलग-अलग आउटफिट में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने केसरिया आउटफिट पहना है, जिस पर कढ़ाई है। एक दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री ने क्रीम कलर की कढ़ी हुई पारंपरिक पोशाक पहनी है। एक और तस्वीर में अभिनेत्री ने लहंगे में भी पोज दिया है।
5 of 5
दोस्तों के साथ कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन का वर्कफ्रंट
- बता दें कि कृति सेनन इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आई थीं।
- इसमें उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार थे।
- इसमें अभिनेत्री ने एक ऐसी लड़की का रोल किया था, जो एक प्रेमी जोड़े के बीच में आ जाती है।
- 150 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 143.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
- अभिनेत्री ने फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में कैमियो किया था।