फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Traders met the police commissioner for non-disclosure of incidents

Varanasi: लगातार हो रही चोरी और लूट, घटनाओं का खुलासा न होने पर पुलिस आयुक्त से मिले व्यापारी

Fri, 06 Jan 2023 09:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2023 09:43 AM IST
सार

वाराणसी में लूट और चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश नहीं होने से नाराज सराफा कारोबारियों ने बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से मुलाकात की। इस दौरान पत्रक भी सौंपा।

विज्ञापन
Traders met the police commissioner for non-disclosure of incidents
पुलिस आयुक्त से मिले आभूषण कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लूट और चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश नहीं होने से नाराज सराफा कारोबारियों ने बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से मुलाकात की। इस दौरान पत्रक भी सौंपा। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ और स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सेठ ने कहा कि पिछले माह कई व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में चोरी हुई।

विज्ञापन


रमाशंकर सेठ के साथ लूट की वारदात हुई, लेकिन पुलिस घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि वरुणा जोन की चोलापुर थाने की पुलिस काफी सुस्त है। व्यापारियों ने चेताया कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी नहीं हुई तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों को आश्वस्त किया किसंबंधित थानों से रिपोर्ट मांग कर समीक्षा की जाएगी। माल बरामद कराया जाएगा। साथ ही संबंधित को दंडित भी किया जाएगा। इस दौरान स्वर्णकार बबलू सेठ, पंचम सेठ, अमित वर्मा, संतोष सेठ, बंशीधर सेठ, सुरेंद्र सेठ, पिंटू सेठ, रमाशंकर सेठ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारीगढ़ही कब्रिस्तान में नया गेट खोलने का विरोध

रामनगर अस्तबल के पीछे स्थित कब्रिस्तान के उत्तरी तरफ एक नया गेट खोलने को लेकर कोदोपुर के लोगों ने नाराजगी है। बृहस्पतिवार को लोगों ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर गेट खोलने से रोकने की मांग की। लोगों के अनुसार कब्रिस्तान में आने जाने के लिए तीन तरफ से गेट है। उत्तरी तरफ की बाउंड्री गिर गई थी, इसकी मरम्मत के बाद नया गेट खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

यह पूरी तरह से गलत है, क्योंकि यह कॉलोनी वासियों के आने जाने का मार्ग है। वहीं, देर शाम दूसरे पक्ष के लोग थाने पहुंचे और गेट नहीं खोलने पर सहमत हो गए। प्रार्थना पत्र देने वालों में बब्बू उपाध्याय, राजकरण सिंह, अभय सिंह, परमात्मा पांडेय, चंद्र प्रकाश तिवारी, अनिल सिंह, पवन सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed