फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   thekedar case

20 अगस्त तक धरना देंगे ठेकेदार, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

Sun, 08 Sep 2019 01:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
thekedar case
धरना देते ठेकेदार। - फोटो : अमर उजाला
ठेकेदार अवधेश चंद्र श्रीवास्तव की आत्महत्या के मामले में शनिवार को साथी ठेकेदारों ने एलान किया कि 20 सितंबर तक एई एसडी मिश्र सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा। यह सब कुछ प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल के दखल के बाद हुआ।
विज्ञापन


मंत्री ने पीडब्ल्यूडी परिसर में सभा कर रहे ठेकेदारों से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस संबंध में बातचीत हो गई है। आप की सभी मांगों को पूरा कराया जाएगा। इसके बाद ठेकेदारों ने बीते 29 अगस्त से चल रहे धरने को 20 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


सभा में ठेकेदार संघ के अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, भूपेंदर सिंह ने घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी, ठेकेदार अवधेश के खिलाफ जारी बिजली की आरसी वापस लेने, परिवार को आर्थिक सहायता देने, बकाया बिलों के भुगतान और बेटे को नौकरी दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधेश का फोटो रखकर ठेकेदारों ने श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शन करने वालों में विवेक यादव, गौरव सिंह, अखिलेश सिंह, बृजेश पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, अमित सन्नी, दीपक पांडेय, युवराज, बृजेश पांडेय, गगन सिंह, संतोष गोल्डेन, मनोज मिश्र, राघवेंद्र सिंह, संदीप यादव, मनोज यादव आदि शामिल रहे।

बता दें कि 28 अगस्त को ठेकेदार अवधेश ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर के कार्यालय में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

अयोध्या के चीफ इंजीनियर को बनारस का भी चार्ज :
शासन ने अयोध्या के चीफ इंजीनियर राकेश राजवंशी को बनारस के चीफ इंजीनियर का अतिरिक्त चार्ज दिया है। इस आशय का पत्र शासन ने शनिवार को भेजा है। इस बारे में राकेश राजवंशी ने कहा कि पत्र मिला है। जल्द ही चार्ज लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed