फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The story of the Varanasi bombing will soon be seen on the big screen

बड़े पर्दे पर जल्द दिखेगी वाराणसी बम विस्फोट की कहानी

Tue, 14 Mar 2017 05:41 PM IST
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल Updated Tue, 14 Mar 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
The story of the Varanasi bombing will soon be seen on the big screen
2006 Varanasi - The Untold - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2006 के वाराणसी बम विस्फोटों पर फिल्म बना रहे चर्चित निर्देशक आर्यमान केशु ने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। '2006 वाराणसी- द अनटोल्ड' फिल्म में दिवंगत अभिनेता ओमपुरी, राहुल देव, भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रविकिशन, मुकुल देव और अभिनेत्री राइमा सेन नजर आएंगी।

विज्ञापन


बता दें कि सात मार्च 2006 को वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन और संकट मोचन हनुमान मंदिर में हुए विस्‍फोट में कई लोग हताहत हो गए थे।

बताया जा रहा है कि ओम पुरी के असमय निधन के कारण फिल्मकार और अभिनेता तिगमांशु धूलिया ने ओम पुरी के दृश्यों को अपनी आवाज दी है।

ओम पुरी ने फिल्म में अपनी शूटिंग पूरी कर ली थी लेकिन वो डबिंग नहीं कर पाए थे। इस फिल्म में राइमा सेन एक आतंकवादी बनी हैं। फिल्म के निर्देशक आर्यमान केशू और निर्माता मीरा मारवाह हैं। ‌फिल्म 2006 वाराणसी- द अनटोल्ड मई में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed