फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The princes heard the words of the Chief Minister, resolved to implement

प्रधानों ने मुख्यमंत्री की बातों को सुना, अमल करने का लिया संकल्प

Sat, 29 May 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The princes heard the words of the Chief Minister, resolved to implement
वाराणसी। शपथ ग्रहण और पहली बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रधानों से सीधा संवाद किया। वाराणसी के 200 से अधिक प्रधानों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री की बातों को सुना और उसे अमल में लाने का संकल्प लिया। इस दौरान वाराणसी के किसी भी प्रधान से मुख्यमंत्री का संवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन

आठों ब्लाकों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों में घनश्याम गुप्ता, रेखा देवी, मंजु सरोज, कुमारी देवी, उमेश कुमार मिश्रा, इकबाल, सुरज, जहरुद्दीन, मोहन, कुसुम, संगीता देवी, मीरा, रेनु आदि ने मुख्यमंत्री की बातों को सुना। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो रास्ता दिखाया उसी रास्ते पर आगे बढ़ना है।
विज्ञापन

संवाद में मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों से कहा है कि वह अपने गांव को कोरोना मुक्त गांव, स्मार्ट विलेज बनाने में आपस में प्रतिस्पर्धा करें। उन्होंने प्रधानों को बिना भेदभाव के जनता के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतों के पास 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च के लिए उपलब्ध है। वह अपने गांव को दर्शनीय बनाने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह ने बताया कि प्रधानों से मुख्यमंत्री ने सीधा संवाद किया। वाराणसी के किसी प्रधान से उन्होंने संवाद नहीं किया। इसके अलावा कई प्रधान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े थे। उन्होंने संवाद को सुना। इस कार्यक्रम में सोनभद्र के बभनी ब्लाक की ग्राम पंचायत मूंगाडीह की प्रधान गुड़िया देवी और चंदौली के धानापुर ब्लाक की ग्राम पंचायत बहादुरपुर लोकुआं की प्रधान सुशीला देवी ने संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed