फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The plane arrived from Chennai just before PM Modi's plane took off at babatpur airport

वाराणसी: पीएम मोदी का विमान उड़ने से ठीक पहले चेन्नई से पहुंची फ्लाइट, पंद्रह मिनट तक हवा में लगाया चक्कर 

Mon, 28 Feb 2022 12:40 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Feb 2022 12:40 AM IST
सार

पीएम मोदी का विमान जब शाम 18.56 बजे वाराणसी से उड़ गया, तब जाकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इंडिगो एयरलाइंस के विमान को उतरने की अनुमति दी। 

विज्ञापन
The plane arrived from Chennai just before PM Modi's plane took off at babatpur airport
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान के बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने से ठीक पहले चेन्नई से बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे इंडिगो एयरलाइंस के विमान के पायलट ने एटीसी से संपर्क कर उतरने की अनुमति मांगी। अधिकारियों ने चेन्नई से पहुंचे विमान को हवा में ही रोककर पहले प्रधानमंत्री के विमान को टेकऑफ कराया।

विज्ञापन


उसके बाद इंडिगो एयरलाइंस के विमान को उतरने की अनुमति दी। इसकी वजह से 15 मिनट तक विमान को हवा में चक्कर लगाना पड़ा। अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए प्रधानमंत्री को रविवार की शाम को वापस जाना था। पीएम नरेंद्र मोदी के विमान को 6.55 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी।

विज्ञापन

इसके ठीक पहले चेन्नई से आने वाले इंडिगो एयरलाइंस के विमान के पायलट ने एटीसी से विमान को लैंड करने की इजाजत मांगी। यह विमान अपने निर्धारित समय से पहले पहुंच गया था। इस विमान के लैडिंग से पीएम के विमान का टेकऑफ प्रभावित हो सकता था।

ऐसे में इंडिगो एयरलाइंस के विमान को 15 मिनट के लिए उतरने की इजाजत नहीं दी गई और विमान हवा में ही चक्कर लगाता रहा। पीएम मोदी का विमान जब शाम 18.56 बजे वाराणसी से उड़ गया, तब जाकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इंडिगो एयरलाइंस के विमान को उतरने की अनुमति दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed