फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Engineering Department could not even achieve the target of 137 runs, RPF team became the champion.

Varanasi News: 137 रन का लक्ष्य भी नहीं पूरा कर सका इंजीनियर विभाग, आरपीएफ की टीम बनी चैंपियन

Thu, 01 Jan 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The Engineering Department could not even achieve the target of 137 runs, RPF team became the champion.
लहरतारा में स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेडियम में आरपीएफ और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेले गए अंतर विभागीय टी 20 मैच में पुलिस बल ने इंजीनियर्स को 14 रन से हराकर ट्रॉफी जीत ली। इंजीनियर्स की टीम 137 रन के लक्ष्य को भी पूरा नहीं कर सकी। आरपीएफ ने लगातार विकेट लेकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए। आरपीएफ की ओर से रामप्रवेश यादव ने 39 गेंद पर तीन चौके की मदद से 29 रन, राजेश सिंह ने 19 गेंद पर तीन चौके और छक्के की मदद से 27 रन, जावेद ने 10 गेंद पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन और गिरजेश विश्वकर्मा ने 14 रन बनाए। इंजीनियरिंग विभाग के अश्वनी कुमार ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट, अजीत तिवारी ने 34 रन देकर दो विकेट और सुभाष यादव ने दो विकेट लिए। 137 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंजीनियरिंग विभाग के अजीत तिवारी ने 28 गेंद पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन, सुभाष यादव ने 30 गेंद पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद इंजीनियरिंग विभाग के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 19.1 ओवर में 122 रन बनाकर सिमट गई। सुरेंद्र ने 16 और ऋषभ ने 10 रन बनाए। रेल सुरक्षा बल की टीम ने 14 रन से मैच जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। रेल सुरक्षा बल की तरफ से संतोष यादव ने 10 ओवर में 21 रन देकर चार विकेट तथा रामप्रवेश यादव ने 3.1 ओवर में 21 रन देकर हैट्रिक सहित चार विकेट लिए। सुमित खरवार को एक विकेट प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

मैच में मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प प्रबंधक ऑपरेशन अशोक कुमार वर्मा ने विजेता रेल सुरक्षा बल और उपविजेता इंजीनियरिंग विभाग को ट्रॉफी प्रदान की गई। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज रेल सुरक्षा बल के रामप्रवेश यादव रहे। इसके साथ ही वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह को अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का बेस्ट बैट्समैन और कार्मिक विभाग के भरगेंद्र प्रताप सिंह को बेस्ट बॉलर घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed