फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The city of Guna from the festivities of Shiva devotees

शिव भक्तों के जयकारे से गूंजा शहर

Thu, 25 Jul 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
The city of Guna from the festivities of Shiva devotees
जौनपुर। बोल बम कांवरियां संघ की ओर से जिले भर में बुधवार को भगवान शिव की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में भगवान शिव की भव्य झांकी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। बुधवार को शहर में कांवरिया भक्त गोमती नदी के हनुमान घाट पर एकत्रित हुए। आदि गंगा गोमती नदी के तट स्थित हनुमान घाट पर एकत्रित हुए। यहां से शोभा यात्रा निकाल कर नगर का भ्रमण करते हुए भंडारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से जल लेने के लिए सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। चौरा माता मन्दिर पर अध्यक्ष सुधीर कुमार साहू, संरक्षक त्रिपुरारी बम व महासचिव विमल सिंह द्वारा भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया गया। त्रिपुरारी बम व संतोष सेठ ने नारियल फोड़ करके शोभायात्रा का शुभारम्भ किया जिसमें हाथी, घोड़ा, भगवान शिव की झांकी, 12 ज्योर्तिलिंग की झांकी के अलावा महादेव का सिंहासन आकर्षण का केन्द्र रहा। संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा सद्भावना पुल, नखास, ओलन्दगंज, काली कुत्ती, मां मैहर देवी मन्दिर परमानतपुर, पालिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, ओलन्दगंज, चहारसू, कोतवाली चौराहा, सुतहट्टी बाजार होते हुये भण्डारी रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान भक्ति गीत की धुन पर कांवरिये जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जगह-जगह पुष्पवर्षा करके शोभा यात्रा का स्वागत किया। स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से कांवरिये बिहार के सुल्तानगंज जायेंगे जहां से गंगाजल लेकर बाबा वैद्यनाथ धाम जायेंगे। शोभायात्रा में संजय मोदनवाल, अजय सेठ, सुभाष गर्ग, संजय जायसवाल, अशोक सेठ, राजन, मनोज सोनी, पप्पू चौरसिया, उदय सेठ, नन्दी बम, मुन्ना लाल, कृष्णा कुमार, अनिल गुप्ता, विजय मास्टर, संजीव चौरसिया, मक्खन मास्टर, कृष्ण कुमार सेठ, अजय साहू, पवन मोदनवाल, सुमित साहू, आशीष, मनीष, पवन, मोहन निषाद, बच्चा निषाद, पुद्दू निषाद, भइया लाल बेनवंशी, पप्पू बिन्द, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सिंगरामऊ: बाबा गुदरनाथ मंदिर परिसर बाबा भोलेनाथ के भक्तों से गुलजार रहा। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कांवरिए रवाना हुए। कंधे पर झोला, शरीर पर गेरुआ वस्त्र, चेहरे पर उत्साह और मन में बाबा बर्फानी के दर्शन की लालसा लिए श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते नजर आ रहे थे। बाबा गुदरनाथ का दर्शन किया और बाबा का आशीर्वाद लेकर वह स्टेशन की ओर प्रस्थान किए। इस मौके पर सचिन जायसवाल,प्रेमचंद्र जयसवाल,अनमोल सोनी, अरुण सिंह, छोटू,टंपू अमित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जलालपुर: शिव कावरियां समिती महरेव का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। ग्रामदेवता के मंदिर पर माथा टेकने के बाद प्रस्थान किया। बाबा बैजनाथ को जलाभिषेक करने के बाद बाबा बासुकीनाथ को जलाभिषेक करते हुए बाबा विश्वनाथ का काशी में भी जलाभिषेक करेंगे। कांवरियों में मनोज यादव, सन्तोष कुमार, रिक्की शर्मा, जितेंद्र सिन्हा ,रबी, बन्टी, बिनोद, गुड्डू, चंदन, नबीन, कमलेश, जुग्गुन, पिंकू, गौरव, आनन्द ,रत्न ,अन्तलाल, बिपिन उपाध्याय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed