फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The administration prepared Ganga coast dispersal

गंगा तट पर विसर्जन को प्रशासन तैयार

Sun, 27 Sep 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 27 Sep 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
The administration prepared Ganga coast dispersal

हाईकोर्ट की रोक, धार्मिक भावनाएं और तालाबों-कुंडों में प्रतिमा विसर्जन कराने से शहर की यातायात और कानून व्यवस्था पर असर पड़ने सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की पूरी तैयारी अब ‘विसर्जन कुंड’ के विकल्प पर है।

विज्ञापन

इसके लिए विश्वसुंदरी पुल के नीचे सीरगोवर्धन के पास विसर्जन कुंड के निर्माण को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने में प्रशासन जुटा है। फिलहाल 70 मीटर लंबाई, 40 मीटर चौड़ाई और तीन मीटर गहराई का यह कुंड तैयार कराया जा रहा है। कुंड में गंगाजल भरवाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर विसर्जन कुंड का दायरा और बढ़ाने की भी तैयारी है। प्रशासन का मानना है कि हाईकोर्ट की रोक को देखते हुए यह सबसे बेहतर विकल्प है। इसके लिए पूजा समितियों को राजी करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीरगोवर्धन के पास गंगा किनारे बन रहे विसर्जन कुंड तक प्रतिमाएं लेकर यहां तक आने-जाने के रूट का निर्धारण भी कर लिया गया है। सभी रूट पर फिलहाल कई जगहों पर सड़कें खराब हैं। जिन्हें नवरात्र शुरू होने के पहले बनवाया जाएगा। इस रूट की सभी स्ट्रीट लाइटें भी ठीक कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली, पानी, सड़क, सीवर आदि समस्याओं को भी युद्धस्तर पर दुरुस्त कराया जाएगा। इन कार्यों में संतों और पूजा समितियों के सुझाव और सहयोग लिए जाएंगे।
हाईकोर्ट के आदेशों पर विधिक लेंगे कमिश्नर: देर शाम भाजपा नेताओं के साथ बैठक में बीजेपी की ओर से विसर्जन को लेकर आए सुझाव पर कमिश्नर ने विधिक राय लेने की बात कही। इस बैठक में हाईकोर्ट की आवमानना नोटिस के बारे में भी सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नीलकंठ तिवारी की ओर से नये आदेशों की व्याख्या की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed