{"_id":"5ab4c8f04f1c1b690e8b61b6","slug":"ten-people-dead-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरे टेंपो में ट्रक ने मारी टक्कर, 11 की मौत, शादी तय होने पर जा रहे थे देवी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरे टेंपो में ट्रक ने मारी टक्कर, 11 की मौत, शादी तय होने पर जा रहे थे देवी मंदिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 23 Mar 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद टैंपो को हटाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के प्रतापगढ़ में शुक्रवार को ट्रक और टेम्पो की टक्कर हो गई। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। मृतकों में नौ महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैँ।
टेंपो में ज्यादातर लोग जौनपुर के रहने वाले थे। वे दर्शन करने सुल्तानपुर के चौहर्जन देवी मंदिर जा रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौरेयाडीह सटवा निवासी राजकुमारी पत्नी अमरनाथ सरोज बेटे की शादी तय होने पर गौरायाडीह, सौलखिया भीखमपुर गांव के लोगों तथा परिवार के लोगों के साथ टेंपो से चौहर्जन देवी मंदिर दर्शन-पूजन के लिए सुल्तानपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
दो टेंपो पर महिलाएं व बच्चे और एक टाटा मैजिक डाला पर पुरुष सवार थे। दोपहर में टेंपो मुंगराबादशाहपुर से तीन किलोमीटर आगे जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर मोड़ के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

ट्रक चालक को दौड़ाकर पकड़ा
मृतकों के रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद क्षेत्रीय लोग घायलों को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया। उधर घटना के बाद ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक महेंद्र निवासी ददौली थाना सोरांव जनपद इलाहाबाद को आसपास के लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
इस हादसे में भोलानाथ सरोज पुत्र शियंवर सरोज निवासी गौरेयाडीह सटवा जौनपुर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक व टेंपो को कब्जे में ले लिया।
हादसे में मुंगराबादशाहपुर के लखपती सरोज (65), इंद्रावती सरोज (45), चमेला देवी (45), रीतू सरोज (32), पारो (09), नीलू सरोज (28), अंशू सरोज (8), फूला देवी (45), निर्मला (35) की मौत हई।
इसके अलावा प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र के घूरीपुर निवासी ऊषा देवी (45) तथा संजना सरोज (14) की मौत हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायलों में टेंपो चालक दीपक सरोज, निर्मला देवी को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। गुड्डी देवी (40) रामकुमारी (35) और रामप्यारी (48) निवासी सटवां को प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया।