फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teacher suspended for molesting girl student, arrested

Varanasi News: छात्रा से छेड़खानी करने पर शिक्षक निलंबित, गिरफ्तार

Sat, 17 Dec 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for molesting girl student, arrested
चकिया के पचवनिया कम्पोजिट विद्यालय पर हंगामा के दौरान उपस्थित ग्रामीण - फोटो : CHANDAULI
चकिया (चंदौली)। क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय की छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोपी सहायक अध्यापक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बीएसए ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया। अन्य छात्राओं ने भी शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विद्यालय की 13 साल की छात्रा ने सहायक अध्यापक राम अवतार पर शुक्रवार को छेड़खानी का आरोप लगाया। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को कई अभिभावक स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे। विद्यालय की कई और छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक आए दिन उनके साथ छेड़खानी करता है। इसके बाद आरोपी शिक्षक विद्यालय से फरार हो गया। पुलिस ने सबको समझाकर घर भेजा। इसके बाद छात्रा के पिता ने थाने में इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने छात्रा से पूछताछ की। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने सहायक अध्यापक रामअवतार को निलंबित कर दिया। छात्रा के पिता के तहरीर पर चकिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि छेड़खानी के मामले में विद्यालय की छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शिक्षक रामअवतार पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि शिक्षक पर कार्रवाई के पूर्व निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed