{"_id":"5a5b90f24f1c1b8d268b45ed","slug":"swachchta-sankranti-fair-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में स्वच्छता संक्रांति मेला, 1100 शौचालयों की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में स्वच्छता संक्रांति मेला, 1100 शौचालयों की मिली सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता मेले को संबोधित करते राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी एवं मंच पर उपस्थित अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में आराजीलाइन विकास खंड क्षेत्र के जलालपुर गांव में आयोजित संक्रांति स्वच्छता मेले के अवसर पर प्रदेश के युवा कल्याण मंत्री नीलकंठ तिवारी ने इज्जत घर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम इज्जत घर का प्रयोग करेंगे।
इस दौरान सात ग्राम पंचायतों को 1100 इज्जत घर का उपहार दिया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में घर-घर शौचालय बनवाने व नया भारत बनाने का संकल्प लिया था। आज वह संकल्प साकार हो रहा है। मंत्री ने शौचालय उपयोग के अपील के साथ संकल्प भी दिलाया।
मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा कि नये वर्ष में इज्जत घर का निर्माण करवाना और खुले में शौच न जाना यही मेरा संकल्प है। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि ओडीएफ में पहले हम 47 वें स्थान पर थे। इस समय वाराणसी जिला तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
जिले में कुल 2.5 लाख शौचालयों का निर्माण कराने का लक्ष्य है। जिसमें 1.51 लाख शौचालयों का निर्माण हो चुका हैं। शेष मार्च तक पूरा कराने का संकल्प लिया गया है।
सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि शौचालय निर्माण में गति प्रदान करने के लिए मेले का आयोजन किया गया है। आराजीलाइन विकास खंड क्षेत्र के कुल सात ग्राम पंचायतों में 1100 शौचालयों का निर्माण कराकर लोगों को उपहार दिया गया है।