{"_id":"63094714af8bc1ff9dd65eaec03ecf4c","slug":"surendra-bahadur-1-80-caror-rupees-donated-of-bhu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेंद्र बहादुर ने बीएचयू को दिए 1.80 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेंद्र बहादुर ने बीएचयू को दिए 1.80 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Sun, 25 Jan 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस एवं शताब्दी वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर शनिवार को ठाकुर रतन पाल सिंह के पुत्र सुरेंद्र बहादुर सिंह ने 1.80 करोड़ रुपये की धनराशि कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी को प्रदान की। उन्होंने यह राशि विश्वविद्यालय में छात्रावास निर्माण के लिए दी है। मालवीय भवन पर हुए समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि वह आगे भी विश्वविद्यालय के विकास के लिए
आर्थिक सहयोग देते रहेंगे। बताया कि महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य तथा एलुमनी सेल की चेयरमैन प्रो. सुशीला सिंह की पहल पर उन्होंने स्वेच्छा से यह धनराशि दी। गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह के पिता स्व. ठाकुर रतनपाल सिंह ने बीएचयू में वाणिज्य संकाय भवन के निर्माण में योगदान दिया था। सुरेंद्र सिंह रायबरेली जिले के लालगंज तहसील के तेजगांव के रहने वाले हैं। सरोनी से दो बार विधायक भी रह चुके हैं।