फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students played Holi from BHU to Kashi Vidyapeeth campus

वाराणसी के कैंपस गुलाल से लाल: छात्र-छात्राओं पर छाया होली को खुमार, डीजे की धुन पर जमकर थिरके

Sun, 05 Mar 2023 01:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 05 Mar 2023 01:50 PM IST
सार

शनिवार को बीएचयू के कला संकाय, कॉमर्स सहित पूरे परिसर में होली की रंग-तरंग नजर आई। डीजे की धुन पर थिरकते हुए छात्र-छात्राओं का झुंड हर तरफ बस रंग-गुलाल की बौछार कर रहा था। एक दूसरे को रंगों से रंगने की होड़ और होली के त्योहार का उल्लास हर चेहरे पर नजर आ रहा था। डीजे की धुन पर छात्र-छात्राएं थिरक रहे थे।

विज्ञापन
Students played Holi from BHU to Kashi Vidyapeeth campus
काशी विद्यापीठ परिसर में छात्र-छात्राओं ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली का खुमार अब विश्वविद्यालयों के कैंपस में भी नजर आने लगा है। शनिवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय से लेकर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ समेत महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली। पूरा परिसर रंग-बिरंगे रंगों से सराबोर और हर चेहरा गुलाल से लाल, पीला और हरा नजर आ रहा था।

विज्ञापन

शनिवार को बीएचयू के कला संकाय, कॉमर्स सहित पूरे परिसर में होली की रंग-तरंग नजर आई। डीजे की धुन पर थिरकते हुए छात्र-छात्राओं का झुंड हर तरफ बस रंग-गुलाल की बौछार कर रहा था। एक दूसरे को रंगों से रंगने की होड़ और होली के त्योहार का उल्लास हर चेहरे पर नजर आ रहा था। डीजे की धुन पर छात्र-छात्राएं थिरक रहे थे। रंग, गुलाल और अबीर से सराबोर होने के बाद छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद काफी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने-अपने घरों के लिए भी रवाना हुए। बीएचयू और आईआईटी के हास्टलों में तो सुबह से देर शाम तक होली का धमाल चलता रहा।
विज्ञापन

वहीं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सामाजिक विज्ञान संकाय और मानविकी संकाय में होली का खुमार छात्र-छात्राओं पर नजर आया। रंग-बिरंगे चेहरे ऐसे नजर आ रहे थे कि एक दूसरे को पहचानना मुश्किल था। हास्टलों में सुबह से शुरू हुई होली देर शाम तक चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

Students played Holi from BHU to Kashi Vidyapeeth campus
विश्वविद्यालय कैंपस हुए गुलाल से लाल, छात्रों ने किया धमाल - फोटो : अमर उजाला
होली उत्सव में बही संगीत की रसधार
वसंत कन्या महिला महाविद्यालय सभागार में संगीत गायन विभाग की ओर से होली उत्सव हुआ। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति दी। अनामिका मिश्रा, स्वास्ति मिश्रा और आरती ने राग काफी में निबद्ध भजन पेश किया। श्रेया पांडेय ने मोपे डारो ना रंग गिरधारी...सुनाया। प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव, रीना पेशवानी ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।

होली की त्योहारी पाकर खिले बच्चों के चेहरे
अखिल भारतीय अग्रहरि महिला समाज की ओर से लहुराबीर स्थित मंदिर प्रांगण में समरसता मिलन कार्यक्रम हुआ। संस्था के सदस्यों ने अबीर-गुलाल लहुराबीर बाबा को अर्पित किया। इसके बाद सेवा बस्ती के बच्चों के साथ होली मनाई। सभी को रंग, गुलाल, मिठाई व नमकीन के पैकेट्स का वितरण किया। इस दौरान श्वेता अग्रहरि, मीरा अग्रहरि,मोनिका अग्रहरि, रेखा अग्रहरि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed