Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   student Hemant patel murder case in varanasi Police stopped MLA Pallavi who was going to PMO

हेमंत हत्याकांड: पीएम के संसदीय कार्यालय के सामने दो घंटे प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस से नोकझोंक

Sat, 26 Apr 2025 12:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 12:23 PM IST
सार

पीएमओ के पास भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। छात्र हेमंत की हत्या मामले में अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ता प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते आगे बढ़ रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया।

विज्ञापन
student Hemant patel murder case in varanasi Police stopped MLA Pallavi who was going to PMO
गुरुधाम काॅलोनी में पल्लवी पटेल और कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपना दल कमेरावादी की नेता विधायक पल्लवी पटेल शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए निकलीं। पुलिस ने कार्यालय से पहले विजया तिराहे पर ही बैरिकेडिंग करके सबको रोक दिया। पल्लवी पटेल वहीं धरने पर बैठ गईं और नारेबाजी शुरू कर दी। करीब दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन चला। 

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। विधायक पल्लवी पटेल बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गईं। पुलिस अफसरों और एसीएम फर्स्ट ने उन्हें समझाया, लेकिन वह नहीं मानीं। इस बीच मौके पर पहुंचे एडीएम आलोक वर्मा ने विधायक से बात की और समझा कर धरना खत्म कराया। विधायक ने पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा है।
विज्ञापन



विधायक ने कहा कि विद्यालय प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज किया जाए। विद्यालय की मान्यता रद्द की जाए। पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। पूरे मामले की विवेचना किसी राजपत्रित अधिकारी की देखरेख में निष्पक्ष तरीके से कराई जाए। आरोपी भाजपा में हैं, उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

student Hemant patel murder case in varanasi Police stopped MLA Pallavi who was going to PMO
एडीएम सिटी से बातचीत करतीं पल्लवी पटेल। - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीएल पटेल, प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव, राजेश पटेल, उमेश मौर्य, राजेश प्रधान, दिलीप सिंह पटेल, अभय पटेल, पंकज सेठ, योगीराज पटेल, सुरजीत सिंह, गौरी शंकर पटेल, संजय पटेल, राजा हाशमी मौजूद शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed