{"_id":"60940c5eebbe7609bf317a47","slug":"strategy-did-not-work-will-be-a-high-level-review-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: काम नहीं आई रणनीति, होगी उच्चस्तरीय समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: काम नहीं आई रणनीति, होगी उच्चस्तरीय समीक्षा
Thu, 06 May 2021 09:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 06 May 2021 09:03 PM IST
सार
पंचायत चुनावों में दावा हुआ फेल, जमीन पर नहीं उतार सके हकीकत
जहां की सबसे अधिक बैठक, वहीं नतीजा रहा शून्य
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस अपनी पैठ बनाने में कामयाब नहीं हो सकी। पार्टी ने मुद्दे तो बहुत उठाए लेकिन यह वोटों में तब्दील नहीं हो सका। पार्टी का दावा है कि पार्टी को पंचायत चुनाव में पांच सीटें मिली हैं। इसमें सबसे अधिक मजबूत स्थिति पिंडरा विधानसभा में ही है।
चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंथन शुरू कर दिया है। पंचायत चुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानकर पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी थी। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से लेकर उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह और प्रदेश सचिव इमरान खान लगातार जायजा ले रहे थे। पार्टी ने 40 में से 31 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन पांच सीटों पर ही जीत मिल सकी।
इसमें पिंडरा विधानसभा में पार्टी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी ने जिन ब्लाक में सबसे अधिक बैठक की वहां तो पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका। पार्टी के दो समर्थित प्रत्याशी बड़ागांव, दो पिंडरा और एक सेवापुरी से जीत दर्ज किए हैं। बड़ागांव और पिंडरा ब्लॉक से जो चार प्रत्याशी विजयी हुए हैं वह पूर्व विधायक अजय राय का क्षेत्र है।
विज्ञापन
चुनाव परिणामों से नाखुश आलाकमान ने भी सभी संभावित प्रत्याशियों को कोरोना महामारी में क्षेत्र में जनता की सेवा करने के निर्देश जारी किए हैं। पूर्व विधायक अजय राय का कहना है कि कोरोना महामारी का असर कम होते ही पार्टी हार की उच्च स्तरीय समीक्षा के बाद आगे की तैयारियों में जुट जाएगी। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने बताया कि महामारी का प्रकोप कम होने के बाद हम अपनी तैयारियों पर फिर एक बार आत्ममंथन करेंगे।