फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   strategy did not work, will be a high-level review in varanasi

वाराणसी: काम नहीं आई रणनीति, होगी उच्चस्तरीय समीक्षा

Thu, 06 May 2021 09:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 May 2021 09:03 PM IST
सार

पंचायत चुनावों में दावा हुआ फेल, जमीन पर नहीं उतार सके हकीकत
जहां की सबसे अधिक बैठक, वहीं नतीजा रहा शून्य

विज्ञापन
strategy did not work, will be a high-level review in varanasi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस अपनी पैठ बनाने में कामयाब नहीं हो सकी। पार्टी ने मुद्दे तो बहुत उठाए लेकिन यह वोटों में तब्दील नहीं हो सका। पार्टी का दावा है कि पार्टी को पंचायत चुनाव में पांच सीटें मिली हैं। इसमें सबसे अधिक मजबूत स्थिति पिंडरा विधानसभा में ही है।
विज्ञापन


चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंथन शुरू कर दिया है। पंचायत चुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानकर पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी थी। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से लेकर उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह और प्रदेश सचिव इमरान खान लगातार जायजा ले रहे थे। पार्टी ने 40 में से 31 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन पांच सीटों पर ही जीत मिल सकी।
विज्ञापन


इसमें पिंडरा विधानसभा में पार्टी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी ने जिन ब्लाक में सबसे अधिक बैठक की वहां तो पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका। पार्टी के दो समर्थित प्रत्याशी बड़ागांव, दो पिंडरा और एक सेवापुरी से जीत दर्ज किए हैं। बड़ागांव और पिंडरा ब्लॉक से जो चार प्रत्याशी विजयी हुए हैं वह पूर्व विधायक अजय राय का क्षेत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव परिणामों से नाखुश आलाकमान ने भी सभी संभावित प्रत्याशियों को कोरोना महामारी में क्षेत्र में जनता की सेवा करने के निर्देश जारी किए हैं। पूर्व विधायक अजय राय का कहना है कि कोरोना महामारी का असर कम होते ही पार्टी हार की उच्च स्तरीय समीक्षा के बाद आगे की तैयारियों में जुट जाएगी। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने बताया कि महामारी का प्रकोप कम होने के बाद हम अपनी तैयारियों पर फिर एक बार आत्ममंथन करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed