फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Story of married woman who committed suicide by jumping in front of train with two children in Varanasi

दर्दनाक घटना: दो दिन से भूखी थी, पड़ोसी से आटा मांगा तो चरित्रहीन कहकर पीटा, दो बच्चों के साथ मौत को लगाया गले

Wed, 09 Apr 2025 12:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 09 Apr 2025 12:22 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में मन को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ खुद को मौत के हवाले कर दिया। ट्रेन के सामने कूदने से तीनों के शव क्षत- विक्षत हो गए। 

विज्ञापन
Story of married woman who committed suicide by jumping in front of train with two children in Varanasi
विवाहिता ने दो बच्चों के साथ दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चौखंडी स्टेशन पर महाकाल एक्सप्रेस के सामने दो मासूम बच्चों के साथ कूदकर विवाहिता की जान देने की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। मंगलवार को हुई इस घटना की वजह हैरान करने वाली थी। महिला दो दिन से भूखी थी, उसने पड़ोसी से एक किलो आटा मांगा था। इस पर ससुराल वालों ने चरित्रहीन कह कर उसे पीट दिया था। ग्रामीणों के मुताबिक पिटाई से आहत होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। मां और दोनों बच्चों का क्षत-विक्षत शव देख कर लोगों का रूह कांप उठा। 

विज्ञापन


सात साल पहले हुई थी शादी
जंसा थाना क्षेत्र के भदया (हाथी) गांव निवासी अंगद पटेल की पुत्री मीनू (30) की शादी सात साल पहले हरसोस गांव के विकास पटेल के साथ हुई थी। मीनू के दो पुत्र विपुल (04) और विप्लव (06) थे। विकास सूरत में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मीनू के भाई कमलेश ने पुलिस को बताया कि विकास उनकी बहन पर शक करता था। इसे लेकर वह अक्सर कॉल कर मीनू को परेशान करता था। मीनू और उसके दोनों बच्चों के भरण-पोषण के लिए भी विकास मदद नहीं करता था। ससुराल के अन्य लोग भी मीनू को प्रताड़ित करते थे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ballia News: पूर्व मंत्री से पांच लाख की धोखाधड़ी करने वाले शिक्षक के खिलाफ FIR, तीन साल पहले लिए थे रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल वालों पर लगा ये आरोप
मंगलवार की सुबह सास, ससुर और जेठानी ने मीनू को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया था। इससे परेशान होकर उसने जंसा थाने में शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मीनू को घर भेज दिया। घर पहुंचने पर ससुराल के लोगों ने उसके कमरे में ताला लगा दिया और घर में घुसने नहीं दिया। इसकी सूचना जब मीनू अपने पति विकास को दी तो उसने भी मदद करने से इनकार कर दिया। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: विवाहिता ने दो बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, क्षेत्र में कोहराम, पुलिस कर रही जांच

इनके खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा

मीनू की सूचना पर मायके के लोग पहुंचे तो ससुराल के लोग गालीगलौज करने लगे और उन्हें भगा दिया। परेशान मीनू को कुछ नहीं सूझा तो उसने अपने दोनों बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इस मामले में कमलेश की तहरीर पर जंसा थाने में सास सुदामा देवी, ससुर लोदी पटेल, जेठानी रेशमा और पति विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सास-ससुर और जेठानी को हिरासत में ले लिया है। जंसा थानाध्यक्ष दुर्गा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें; गाजीपुर में डीएम की बड़ी कार्रवाई: सात लेखपाल सस्पेंड, पांच संविदा कर्मी पर एफआईआर; सीडीओ के स्टेनो का तबादला
 
पुलिस चली जाती तो शायद बच जाती तीनों की जान
हरसोस गांव के ग्रामीणों का कहना था कि सास-ससुर और जेठानी की प्रताड़ना से आजिज आकर मीनू शिकायत करने के लिए जंसा थाने की महिला हेल्पडेस्क पर गई थी। पुलिस ने घरेलू विवाद समझ कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे घर भेज दिया था। काश पुलिस मौके पर चली जाती या फिर सास-ससुर को थाने ही बुलाकर समझा देती तो शायद मीनू अपने दो मासूम बच्चों के साथ जान नहीं देती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed